इमाम इलियासी को मिली 'Y+' सुरक्षा, RSS चीफ को 'राष्ट्रपिता' करार देने के चलते मिल रही थीं धमकियां

अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी को गृह मंत्रालय की तरफ से Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी और उन्हें राष्ट्रपिता करार दिया था। इसके बाद से ही इलियासी को लगातार धमकियां मिल रही थीं। इस वजह से गृह मंत्रालय की तरफ से उन्हें Y+ सुरक्षा प्रदान की गई है।

Umer Ahmed Ilyasi

Recommended Video

      RSS Chief Mohan Bhagwat Rashtrapita & Rashtrarishi | Imam Umer Ahmad Ilyasi | वनइंडिया हिंदी | *News

      Y+ सुरक्षा मिलने पर इलियासी ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया। एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। बातचीत के दौरान इलियासी ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड, दुबई और कोलकाता से फोन पर धमकियां मिल रही थीं। जिसके बाद उन्होंने तिलक लेन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया, और यह जानकारी गृह मंत्रालय को भी दी थी।

      इलियासी ने बताया कि जब से मोहन भागवत हमारी मस्जिद में आए हैं, मुझे लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। सबसे पहले मुझे 23 सितंबर को इंग्लैंड से धमकी भरा फोन आया था। कॉल करने वाले ने कहा था कि अब तुम नर्क की आग में जलोगे। तुम जीवित नहीं रहोगे। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत से मुलाकात की वजह से कुछ कट्टरपंथियों की तरफ से मुझे धमकी दी जा रही थी। ये वही लोग हैं, जो चाहते हैं कि देश मे शांति व्यवस्था न रहे।

      इलियासी ने कहा कि वह धमकियों के आगे झुकने वाले नहीं हैं। वह अपने बयान पर कायम रहेंगे और वापस नहीं लेंगे। आपको बता दें कि 22 सितंबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और आरएसएस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई दिल्ली में एक मस्जिद में उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की थी। बैठक कस्तूरबा गांधी मार्ग पर हुई थी और एक घंटे से अधिक समय तक चली थी। बता दें कि भारत में किसी भी व्यक्ति को वाई सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियो की रिपोर्ट के बाद प्रदान किया जाता है। वाई प्लस सुरक्षा में कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं।

      ये भी पढ़ें- इमाम संघ के प्रमुख ने मोहन भागवत को बताया 'राष्ट्रपिता', कहा-हमारा DNA एक, सिर्फ पूजा का तरीका अलग

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+