चिराग ने केंद्र सरकार को दी चुनौती, कहा- अगर चाचा को मंत्री बनाया तो जाऊंगा कोर्ट
पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी खूब हो रही है। इसी कड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता बीमार थे तो नीतीश कुमार ने उनका हालचाल तक नहीं पूछा था। उन्होंने हमारे नेता को हमेशा अपमानित किया था लेकिन आज मेरे चाचा उन्हीं की गोद में जाकर बैठे हैं। चिराग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सोमवार को पिता जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विपक्ष ने भी उन्हें याद किया लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी और हमारे चाचा उनसे दोस्ती निभा रहे हैं।

Recommended Video
इसके अलावा चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता जी के विचारो को रौंदने का काम हमारे चाचा के द्वारा किया जा रहा है। मेरे पिता जी ने मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। वो कहते हैं मुझे प्रदेश अध्यक्ष पद से क्यों हटाया, तो ये फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष का होता है और उस वक्त राम विलास जी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
चिराग ने कहा कि चाचा आज ये कह रहे हैं कि अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अकेले चिराग का था, तो कोई भी सांसद अपने बच्चों के सिर पर हाथ रख कर कह दे कि ये मेरा अकेला फैसला था। आपने चिराग के पीठ पर खंजर नही घोंपा, आपने रामविलास जी के पीठ पर खंजर घोंपा है।
इसके अलावा चिराग पासवान ने मंगलवार को सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि लोजपा कोटे से निष्कासित सांसद पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, तो मैं कोर्ट जाऊंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मैं हूं, पार्टी भी मेरी है। समर्थन भी मेरे पास है। मेरी अनुमति के बिना, पार्टी के कोटे से किसी भी सांसद को मंत्री बनाना गलत है। इसके अलावा चिराग ने कहा कि विवाद के बीच अगर ऐसे सांसद को मंत्री बनाया जाता है, जिसे पार्टी निकाल चुकी है तो यह गलत होगा। मुझे नहीं लगता कि पीएम मोदी ऐसा करेंगे।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने की चर्चा के बीच बिहार के राजनेता पशुपति पारस सुर्खियों में आ गए हैं। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं- क्या उन्हें भी कैबिनेट में जगह मिलेगी? क्या वे भी मंत्री बनेंगे। इन सवालों का जवाब सोमवार को तब मिलने की उम्मीद जागी, जब पशुपति पारस नए कुर्ते की खरीदारी करते देखे गए। जी हां, वो नेताओं वाला कुर्ता खरीदने दुकान पर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications