Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चिराग पासवान ने 'चाचा' की ताजपोशी को बताया अवैध, कहा- जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा

पटना, जून 17: दिवंगत नेता रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में इन दिनों बगावत जारी है। ऐसे में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को चुनने पर एलजेपी नेता चिराग पासवान ने बयान दिया है। चाचा पशुपति पारस का चुनाव अवैध बताते हुए चिराग ने कहा है कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से किया जाता है, जिसमें लगभग 75 सदस्य होते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केवल 9 सदस्य उपस्थित थे। निलंबित सदस्यों ने मेरे चाचा को अध्यक्ष चुना है, जो पूरी तरह से अवैध है।

Chirag Paswan

इसके साथ ही चिराग ने बताया कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन्हें (पशुपति कुमार पारस) संसदीय दल के नेता के रूप में स्वीकार करने के उनके फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए लिखा है। हमारी पार्टी का संविधान कहता है कि संसद या विधानसभा में पार्टी का नेता केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा चुना जाएगा।

एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को हमारी पार्टी के संविधान की जानकारी नहीं है, इसलिए उन्होंने उन्हें संसदीय दल का नेता घोषित किया। मैंने बिड़ला को सूचित किया है कि उनकी (पशुपति कुमार पारस) नियुक्ति अवैध है।

मेरे नेतृत्व पर जताया भरोसा: चिराग

उन्होंने बताया कि मेरे पास पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के हलफनामे हैं, जिन्होंने मेरे नेतृत्व पर भरोसा जताया है। मैंने चुनाव आयोग को सूचित किया है कि ये 5 सांसद अब लोजपा के नहीं, बल्कि निर्दलीय सांसद हैं। मुझे विश्वास है कि लोजपा संविधान के मद्देनजर चुनाव आयोग और लोकसभा अध्यक्ष उचित निर्णय लेंगे।

सुप्रीम कोर्ट का रुख करूंगा: चिराग

वहीं पार्टी को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी मेरे पिता द्वारा बनाई गई थी और मैं इसे इस तरह टूटते नहीं देख सकता। जरूरत पड़ी तो मैं सुप्रीम कोर्ट का रुख करूंगा। मैं एक लंबी लड़ाई के लिए तैयार हूं। मैं शेर का बेटा हूं और मुझे डर नहीं है। मैं लोजपा अध्यक्ष हूं। सदन का नेता चुनने का अधिकार केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को है। उन्होंने जो गतिविधियां की है वह पार्टी के संविधान के खिलाफ है। वे पार्टी का गलत तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+