चिराग पासवान का CM नीतीश पर हमला, कहा- शराबबंदी के नाम पर तस्कर बनाए जा रहे बिहार के युवा
नई दिल्ली: बिहार में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। जिस वजह से वहां सियासी हलचल तेज है। हाल ही में लोकजन शक्ति पार्टी (एलजेपी) ने एनडीए गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। एलजेपी बीजेपी से तो खुश है, लेकिन जेडीयू से नाराज, जिस वजह से चिराग पासवान नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। साथ ही अपने हर ट्वीट के साथ असंभव नीतीश (#असम्भवनीतीश) का प्रयोग कर रहे हैं।

Recommended Video
चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है। बिहार की माताएं बहने अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहतीं। बिहार के मुख्यमंत्री के साथ ही सभी मंत्रियों को पता है कि बिहारी रोजगार के अभाव में शराब तस्करी की तरफ बढ़ रहा है लेकिन सब के सब को मानो सांप सूंघ लिया है। इसके साथ ही उन्होंने असंभव नीतीश का हैशटैग प्रयोग किया।
वहीं जब इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि आप सवर्णों के लिए क्या करेंगे, तो चिराग ने जवाब देते हुए लिखा कि हर बिहारी के लिए जाति धर्म से उठ कर बिहार 1st बिहारी 1st विजन बनाया है। इसमें सभी लोगों के बेहतरी के लिए योजनाएं हैं, जिससे बिहार को बचाया जा सकता है। आप विजन को जरूर पढ़ें।
शिक्षा का मुद्दा भी उठाया
इससे पहले एक ट्वीट कर चिराग ने लिखा कि जब भी कोई नेता आदरणीय नीतीश कुमार के लिए वोट मांगने आए तो उनसे पूछिएगा कि क्यों जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय की हालत ऐसी है कि बच्चों की बी.ए. या एम.ए. की डिग्री 3 या 2 के बजाय 4 या 6 साल में आती है। अब और बिहार को बर्बाद मत होने दीजिए। उन्होंने आगे लिखा कि इस समस्या का जिक्र और समाधान मैंने बिहार 1st बिहारी 1st विजन डॉक्युमेंट में किया है। कृपया कर आप सभी इसको पढ़ें और अपना आशीर्वाद सिर्फ बिहार 1st बिहारी 1st के आधार पर दें। शेर का बच्चा हूं किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटूंगा।












Click it and Unblock the Notifications