दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन के बेटे से मिले चिराग पासवान, पहुंचकर जाना हीना शहाब का हाल

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब का हालचाल जानने के लिए गुरुवार की शाम को लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने मुलाका की। बता दें कि हिना शहाब पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हिना को शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। पारस एचएमआरआइ के निदेशक डॉ. तलत हलीम ने बताया कि हिना शहाब की सभी जांच की गई। कोई गंभीर बात सामने नहीं आई है। वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शुक्रवार की सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

chirag paswan met with son osama of late rjd mp shahabuddin

बीते मंगलवार को तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद बेटे ओसामा शहाब व कार्यकर्ताओं ने हिना को बिहार की राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया था। सांसद चिराग पासवान से पहले तेजस्वी यादव हिना शहाब का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें दिवंगत मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मां के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली थी। बता दें कि इसी वर्ष बीते एक मई को सिवान के पूर्व राजद सांसद मो. शहाबुद्दीन का दिल्ली में निधन हो गया था।

गुरुवार की रात को जमुई के सांसद की पार्टी लोजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से चिराग पासवान और शहाबुद्दीन के बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट की गई। इसमें लिखा था कि आज आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना के अस्पताल में पूर्व सांसद रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की तबीयत का हाल-चाल लेने के लिए उनके बेटे ओसामा शहाब से मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+