Bihar Politics: BJP नेता के स्वागत में दिखे चिराग, CM नीतीश आए तो नदारद रहे केंद्रीय मंत्री, अब उठे कई सवाल

Bihar Politics: बिहार में मकर संक्राति पर विभिन्न दलों द्वारा आयोजित दही चूरा भोज ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है, सियासी गलियारों में चिराग पासवान और सीएम नीतीश कुमार के बीच हुई असामान्य घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के नेता चिराग पासवान ने अपने पटना स्थित आवास पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया था। इसमें सीएम नीतीश कुमार समेत कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रण दिया गया था। लेकिन जब नीतीश कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो चिराग कहीं नजर नहीं आए। नतीजतन, नीतीश बिना भोज में हिस्सा लिए ही वापस चले गए।

Bihar News

चिराग की अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण: चिराग पासवान ने बाद में नीतीश के दौरे के दौरान अपनी अनुपस्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे उस समय एक धार्मिक समारोह में व्यस्त थे। चिराग ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम का सम्मान करता हूं। सीएम नीतीश के आने की खबर सुनकर पूजा छोड़कर तुरंत नहीं जा सकते थे।

लोजपा(र) अध्यक्ष ने जताया आभार: चिराग पासवान ने नीतीश के दौरे के लिए आभार व्यक्त किया और इसे अपने और अपनी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बताया। चिराग ने कहा, मुख्यमंत्री का आना और अपनी शुभकामनाएं देना हमारे लिए बड़ी बात है। चिराग पासवान ने अपने बात तो कह दी, लेकिन सियासी गलियारों में विभिन्न सवालों ने जन्म दे दिया है।

सियासी गलियारों में उठे सवाल: दही चूड़ा भोज पर लोगों ने कहा कि जब सीएम नीतीश आए तो चिराग पासवान नहीं दिखे, वहीं भाजपा नेताओं के पहुंचने पर लोजपा अध्यक्ष ने पुरज़ोर स्वागत किया। लोजपा ही भाजपा है, सीएम नीतीश कुमार को अब NDA में तरजीह नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होता है, ऐसा मुमकिन ही नहीं है कि चिराग पासवान को उनके कार्यक्रम की जानकारी नहीं होगी।

नीतीश कुमार का संक्षिप्त दौरा: मकर संक्रांति के मौके पर लोजपा कार्यालय में अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जाने से पहले रामविलास पासवान की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। उस समय केवल लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ही मौजूद थे। इससे संभावनाओं की सियासत शुरू हो गई है कि NDA में सबकुछ ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+