Bihar Political Crisis: सियासी घमासन के बीच चिराग बने Key Factor, नीतीश से तल्खी क्या रोकेगी खेला?

Political Crisis In Bihar: बिहार में सियासी घमासान के बीच संभावनाओं की सियासत जारी है। पक्ष-विपक्ष के जारी दांवपेंच के बीच जमुई सांसद चिराग पासवान Key Factor की तौर पर देखे दा रहा है। इसी क्रम में सांसद चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की है।

बैठक ख़त्म होने के बाद मीडिया ने जब चिराग पासवान से चाचा (नीतीश कुमार) से नाराज़गी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह चाचा से ख़फ़ा नहीं हैं। बिहार में मचे सियासी तूफान पर उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से सियासी फ़िज़ा बदली हुई नज़र आ रही है।

Chirag became the key factor in the political turmoil of bihar, will stop the bitterness from Nitish?

बिहार में मचे सियासी तूफ़ान को लेकर पैदा हुई स्थितियों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस मामले में स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात की तो, रुख़ साफ़ हो गया।

बिहार में बदलते सियासी समीकरण की बातें जो चल रही हैं, वो सही हैं। इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में तस्वीर और ज़्यादा साफ़ हो जाएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान, जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ जो बैठक हुई है। उसमें इन पहलुओं पर बात हुई है कि नीतीश कुमार एनडीए में आतें हैं तो क्या समीकरण बनेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए (NDA) के साथ आते हैं तो किन रणनीतियों के तहत चुनावी दांव खेला जाएगा। वहीं नीतीश एनडीए का हिस्सा बनते हैं तो चिराग पासवान की पार्टी का गठबंधन के साथ कैसा रुख रहेगा, इस मसले पर भी बात हुई है।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की सियासत पर एलजेपी रामविलास (L JP R) की पैनी नज़र बनी हुई है। बिहार के सियासी समीकरण को देखते हुए कई सवाल रहे हैं, मीडिया के ज़रिए कई संभावनाओं की बात सामने आते रहती है। उन मुद्दों की हक़ीक़त को भी जानना जरूरी है। जब तक अधिकारिक जानकारी नहीं मिले कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+