Bihar News: चीन की युवती की बिहार में शादी, सीमा और सचिन की तरह सुर्खियों में एक और लव स्टोरी

Bihar News: इश्क को पाने के लिए लोग सरहदें पार कर लेते हैं, फिल्मों की कहानी अब रियल लाइफ़ में भी देखने को मिल रही है। पिछले दिनों सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई थी। वहीं अब बिहार के खगड़िया ज़िले में हुई एक शादी सुर्खिया बटोर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है।

बिहार के खगड़िया के रहने वाले राजीव की प्रेम कहानी की शुरुआत 10 साल पहले हुई थी, जब वह चीन पढ़ने के लिए गए थे। पढ़ाई के दौरान कॉलेज में राजीव की मुलाक़ात लियू डन से हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और साथ जीने मरने की क़समें खाई।

Chinese girl gets married in Bihar, another love story in the headlines like Seema and Sachin news

राजीव (दूल्हा) की मानें तो वह जिस यूनिवर्सिटी से चाइनीज़ मे मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था। उसी में लियू डन भी बैचल की पढ़ाई कर रही थी। राजीव चीन में ही फूड बिज़नेस (रेस्टोरेंट) का संचालन करते हैं। वहां के स्टाफ़ भी भारतीय हैं। लियू से नजदीकियां बढ़ने के बाद शादी करने का फ़ैसला लिया।

लियू का हिंदुस्तानी नाम नव्या है, वह रेस्टोरेंट के स्टाफ़ से भी टूटे लफ्ज़ों में हिंदी में बात करती है। बीते सोमवार को राजीव ने नव्या (लियू) से बिहार के खगड़िया में शादी रचाई। शादी में राजीव के घर वालों समेत कई लोगों ने शिरकत की, लेकिन लियू के घर वाले वीज़ा नहीं मिलने की वजह से विवाह समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

खगड़िया में जब लोगों को चाइनीज़ युवती की शादी की बात पता चली तो काफी लोग बिना बुलाए दुल्हन को देखने के लिए विवाह समारोह में पहुंच गए। धूमधाम से शादी हुई, वहीं दुल्हन से पूछा गया कि कैसा महसूस कर रही हैं। यहां का माहौल कैसा लगा, तो उन्होंने कहा काफी अच्छा लगा। भारत के लोग बहुत अच्छे हैं, मैं यहां बहुत खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+