Chhath Puja 2022: बिहार के विभिन्न जिलों में छठ पूजा के दौरान 21 लोग डूबे, 19 नाबालिग

Chhath Puja 2022: सुपौल में जिले के विभिन्न जगहों पर दो नाबालिग बच्चे और एक अन्य की डूब कर लापता होने की खबर सामने आई है। पहली घटना बकौर गांव (सदर थाना क्षेत्र ) वार्ड नंबर 8 के रहने वाले 10 वर्षीय सौरभ कुमार छठ पूजा...

Chhath Puja 2022: बिहार में रविवार के रोज विभिन्न जिलों में छठ पूजा के दौरान अलग-अलग नदियों और जलाशयों में 21 लोगों के डूबने की पुष्टि हुई है। इन 21 लोगों में 19 नाबालिगों की डूबने से मौत हुई है। छठ पूजा के दौरान डूबने से मौत के मामले पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, मधुबनी और पूर्णिया से दर्ज किए गए हैं। पटना जिले में रविवार को गौरीचक थाना क्षेत्र के चक रहीमा गांव के पास दर्धा नदी में डूबने से तीन नाबालिग बच्चे राजा कुमार (9 वर्ष) , विशाल कुमार (13 वर्ष) और कृष्ण कुमार (10 वर्ष) की मौत हो गई।

Chhath puja 2022 bihar

स्थानीय लोगों की मानें तो राजा और विशाल घाट की सफाई के दौरान डूब गए और डूबते सूरज को अर्घ्य देने वक्त कृष्णा नदी के गहरे पानी में फिसल गया। गौरीचक एसएचओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। भागलपुर जिले के जालिम टोला (पीरपैंती मोहनपुर, मधुबन पंचायत) के नहाने के दौरान 12 वर्षीय मनीष कुमार की डूबने से मौत हो गई। बाद में तालाब से बच्चे का शव बरामद किया गया। वहीं बिहपुर के हरिओ कोसी त्रिमुन घाट पर सोमवार को दो युवकों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। बिहपुर थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने की मानें तो लापता युवकों की पहचान मोहम्मद बिट्टू (21 वर्ष) और मोहम्मद परवेज (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

सुपौल में जिले के विभिन्न जगहों पर दो नाबालिग बच्चे और एक अन्य की डूब कर लापता होने की खबर सामने आई है। पहली घटना बकौर गांव (सदर थाना क्षेत्र ) वार्ड नंबर 8 के रहने वाले 10 वर्षीय सौरभ कुमार छठ पूजा के बाद नदी में नहाने के दौरान डूबने की खबर है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला। वहीं दूसरी घटना सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के चंदेल मारीचा की है। जहां सोमवार को कोसी नदी में खेलते वक्त मोहम्मद नौशाद (5 वर्ष) डूबने की खबर है। रविवार को पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में 15 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।

पूर्णिया जिले के डोछी कोसी धार के छठ घाट पर एक ही परिवार के तीन बच्चे नहाने के दौरान डूब गए। तीनों नाबालिग बच्चों की पहचान बॉबी कुमार (14 वर्ष), हिमांशु राज (13 वर्ष) और ऋतिक राज (11 वर्ष) के रूप में हुई है। सहरसा जिले में छठ पर्व के दौरान पांच लोगों के डूबने की खबर है, जबकि सालखुआ ब्लॉक में दो और सिमरी बख्तियारपुर, महिषी और नवहट्टा ब्लॉक में एक-एक बच्चे की डूबने से मौत की खबर है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में तीन और मधुबनी में एक की डूबने से मौत की खबर है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja Arghya : भक्तों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, चार दिवसीय छठ का हुआ समापन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+