छपराः बंद कमरों में थे लड़के-लड़कियां तभी आ गई पुलिस, अंदर का मंजर देख आंखें झुकी
छपरा।
बिहार के छपरा शहर में तेजी से फल-फूल रहे देह व्यापार के काले धंधे का एक बार फिर पुलिस ने खुलासा किया है। भगवान बाजार पुलिस ने होटल में छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में पांच जोड़ों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने राजपूत होटल में छापेमारी की। इस दौरान पकड़े गए जोड़े कम उम्र की किशोर-किशोरियों के साथ नौजवान और शादीशुदा महिला-पुरुष भी शामिल हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट
भगवान बाजार थाना पुलिस को काफी दिनों से जानकारी मिल रही थी कि स्टेशन के आसपास के होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने दलबल के साथ भगवान बाजार चौक पर स्थित रापूत होटल में छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग कमरों से इन जोड़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर की छापेमारी
स्थानीय लोगों के मुताबिक दो साल पहले भी इसी राजपूत होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था और होटल को सील कर दिया गया था। इसके बाद करीब एक साल पहले होटल को दोबारा खोला गया। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी के लिए कार्रवाई कर रही थी। छपरा के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, जिसके बाद छापेमारी की गई और पांच जोड़ों को गिरफ्तार किया गया।

आपत्तिजनक हालत में थे जोड़े
फिलहाल होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। साथ ही होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि होटल के मैनेजर और दूसरे लोगों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद यह पता लगाया जाएगा कि इस होटल में जिस्मफरोशी का धंधा कब से चल रहा था। वैसे कई और होटलों में पुलिस को जिस्मफरोशी के धंधे से सूचना मिली है।












Click it and Unblock the Notifications