छपरा सिवान रेलखंड पर मिला विवाहिता का शव, मां ने कहा- बेटी की हत्या हुई

छपरा। बिहार के छपरा जिले के जलालपुर के कोपा थाना क्षेत्र में शनिवार को संदेहास्पद अवस्था में महिला की लाश बरामद हुई है। महिला का शव छपरा-सिवान रेल खंड के पास मिला है। मृतक महिला को चाकू से गोदा गया है और साथ ही गले में फंदे का निशान भी है। मृतका की शिनाख्त कोपा थाने के ही अनवल टोला निवासी दीपक प्रसाद कुशवाहा की 25 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है।

chapra dead body found of woman in boys cloth

मृतका शोभा की शादी पांच साल पूर्व अनवल के दीपक के साथ हुई थी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका लड़कों के कपड़े पहने हुई थी। शव के पास हैंड बैग में गहने, रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वहीं लाश मिलने की सूचना परिजनों को दी गई तो उसकी मां भी मौके पर पहुंची। मृतका की मां का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करे।

वहीं कोप थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि बयान दर्ज कराने के लिए परिजनों को बुलाया गया है। ऐसा लगता है कि युवती की हत्या दूसरे जगह पर की गई है और अपराधी ने बचने के लिए उसके शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

वहीं जहानाबाद में पारिवारिक कलह से तंग आ कर दरभंगा में तैनात महिला सिपाही के पति ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली। घटना काको थाना क्षेत्र के नगवां गांव के बधार की है। जहाँ से आज लावारिस अवस्था मे मृतक का शव बरामद किया गया है। मृतक राकेश कुमार उर्फ महादेव महतो अपने पैतृक गांव काको थाना के घटकन में ही राह कर खेती बाड़ी का काम देखता था।

जबकि उनकी पत्नी दरभंगा में सिपाही के पद पर पदस्थापित थी। स्थानीय लोगो ने बताया की पारिवारिक कारणों से वो कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। बीच बधार में शव फैंके जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+