छपराः कम्युनिटी किचन में खाना खाने जा रहे मासूम भाई-बहन की डूबने से हो गई मौत
छपरा। बिहार में इन दिनों आपदाओं की बाढ़ सी आ चुकी है। बीमारी के साथ-साथ अब लोग बाढ़ में भी अपनी जान गंवा रहे हैं। लाखों लोग बाढ़ के चलते पहले ही परेशान हैं और अब लोगों की जानें जा रही हैं। ताजा मामला बिहार के छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव का है, जहां दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, गांव में चल रहे समुदायिक किचेन सेंटर में खाना खाने जा रहे भाई-बहन की बाढ़ के पानी में डूबने से जान चली गई।

दोनों बच्चों की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ को लेकर अपहर पंचायत के सलखुआ गांव में सरकारी स्तर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए समुदायिक किचेन सेंटर चलाया जा रहा है। जहां आसपास के बाढ़ पीड़ित समुदायिक किचेन में भोजन कर रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार को राजेश की 12 वर्षीय बेटी राधा कुमारी तथा दस साल का बेटा अदित्य कुमार भी खाना खाने के लिए अपने घर से पानी के बीच से सेंटर में जा रहे थे कि अत्यधिक पानी के चपेट में आ गये और दोनों गहरे पानी में चले गए। शोर होने के बाद स्थानीय ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे तबतक देर हो चुकी थी। दोनों की डूबने से जान चली गई।
दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। बच्चों की डूबने की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सैकड़ों की संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई।












Click it and Unblock the Notifications