Unique Marriage: दुल्हन की छोटी बहन से शादी मामले में नया मोड़, दूल्हे की मां ने लगाए गंभीर आरोप

Chapra Wedding Viral Video: दुल्हन की छोटी बहन से शादी में नया मोड़ आया है। दूल्हे की मां ने लड़की पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Chapra Bihar Unique Marriage Twist Viral Video News Update Hindi

Unique Marriage In Chapra Bihar: बिहार के छपरा ज़िले से हुई अनोखी शादी में नया मोड़ आया है। दूल्हे की मां ने लड़की पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। दुल्हन की छोटी बहन के ड्रामे के बाद युवक की शादी दुल्हन के छोटी बहन से कराई गई।

Recommended Video

      Video: अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी, बड़ी बहन ने डाली वरमाला, दूल्हे को करनी पड़ी छोटी बहन से शादी

      शादी से पहले दोनों पक्षों के बीच जमकर लड़ाई हुई थी, मामला थाने पहुंचा जिसके बाद पुलिस वालों की पहल के बाद दुल्हन की छोटी बहन से कराई गई। भभौली गांव (मांझी थाना क्षेत्र) से बारात विदा होने के बाद दूल्हे के घर बिनटोली (छपरा शहर) पहुंची।

      जगमोहन महतो का बेटा जैसे घर पहुंचा की उसके परिवार वाले ने दोनों (दूल्हा और दुल्हन) को घर से निकला दिया। दूल्हे की मां ने कहा कि प्रेम प्रसंग का कोई मामला नहीं था. उसके बेटे के साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुल्हन की छोटी बहन से शादी करा दी।

      रिश्ता बड़ी बहन से तय हुआ था, उनके बेटे और बारातियों के साथ मारपीट कर जबरन शादी कराई गई है। लड़की पक्ष ने दबाव देकर दिव्यांग से शादी करवा दी। लड़की पक्ष ने हम लोगों द्वारा चढ़ाए गहने और दहेज तक का सामान रख लिया।

      दूल्हे की मां ने शर्त रखी है कि अगर लड़की के परिवार वाले शादी में लड़का पक्ष द्वारा दिए गए सभी सामान लौटा देंगे तो वह दुल्हन को रखने के लिए राज़ी हैं। दूल्हा राजेश कुमार और दुल्हन पुतुली कुमारी को घर से निकालने के बाद वह कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+