बिहारः छपरा और सासाराम में तीन-तीन लोग डूबे, इलाके में पसरा मातम

पटना। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने अलग-अलग घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। वहीं इस दौरान बिहार के दो जिलों में दर्दनाक हादसा भी हो गया। एक तरफ सासाराम जिले में कुदरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहने हैं, जबकि एक चचेरी बहन है। इसके अलावा छपरा के दिघवारा आमी गंगा घाट पर तीन लोग डूब गए, जिनमें से दो का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं एक शव की तलाश जारी है।

chapra and sasaram 6 people drowned

दरअसल, सासाराम जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद इलाके में तीन बहनें खेत जा रही थीं। इस दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में दो और बहनें भी डूब गईं। तीनों बच्चियों की उम्र 8 से 12 साल बताई जा रही है। नदी में गिरने के बाद चीख-पुकार सुनकर लोगों ने दो बच्चियों को जिंदा बहार निकाल लिया और फिर आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लालसा कुमारी और मनीषा कुमारी की मौत हो गई।

वहीं नीतू की मौत पहले ही हो चुकी थी। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के 3 बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के दिनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर तीनों को बचाने का प्रयास किया। तीनों को बाहर भी निकाला गया। तीनों बहनों की जिंदगी नहीं बच सकी।

इसके अलावा बता दें कि बेगूसराय जिले के नावकोठी इलाके में स्थित बूढ़ी गंडक नदी में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई है। बता दें कि पटना के गंगा घाट पर मेले सा माहौल गुरुवार रात से ही बन गया। घाट पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुजारी और भक्तों का भी जुटान हो गया था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कलेक्ट्रेट परिसर और गंगा घाटों पर 'भूत खेला' का आयोजन हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+