Bihar Politics: क्या NDA से चिराग पासवान को नहीं मिलेगा टिकट, जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा?

Bihar News: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़ सीटों पर दावेदारी की सियासत भी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल, पशुपति पारस की पार्टी लोजपा और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) के बीच हाजीपुर सीट पर सियासी जंग जारी है।

हाजीपुर लोकसभा सीट पर जारी सियासी जंग के बीच केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने सनसनीखेज़ दावा किया है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान एनडीए में रहेगा, तभी तो हाजीपुर लोकसभा सीट पर एनडीए की तरफ़ से दावेदारी करेगा। पशुपति पारस ने कहा कि लोकसभा नोटिफिकेशन के मुताबिक लोकजनशक्ति पार्टी के 6 सांसद है।

Central Minister Paushupati Paras Said Big Thing On Chirag Paswan for NDA alliance Bihar Politics

मेरे अधीन 6 सांसद हैं, उसमें चिराग पासवान भी शामिल है। चिराग पासवान सांसदों की बैठक होती है तो, उसमें शामिल नहीं होते हैं। उन्हें एनडीए की बैठक में नहीं बुलाया जाता है। चिराग पासवान NDA की तरफ़ से टिकट मिलेग तभी तो चुनाव लड़ेंगे। पहले खुद चुनावी दंगल में उतरने की बात करते थे, अब अपनी मां को चुनावी लड़ाना चाहते हैं।

लोकजनशक्ति पार्टी की स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर किए सवालों पर पशुपति पारस ने कहा कि चिराग पासवान और मेरा अलग-अलग दल है। हम हाजीपुर में कार्यक्रम करेंगे, वहीं चिराग पासवान पटना में कार्यक्रम करेंगे। कायदे से तो चिराग को जमुई में कार्यक्रम करना चाहिए था।

चिराग पासवान ने पहले कोशिश की थी कि गांधी मैदान (पटना) में स्थापना दिवस कार्यक्रम करें, उसके बाद दिल्ली में प्रोग्राम करने की बात कही और फिर अब वापिस पटना का रुख कर लिया है। पशुपति पारस ने कहा कि वह 28 नवंबर को हाजीपुर में कार्यक्रम करेंगे, क्योंकि वह उनका कार्यक्षेत्र है।

हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान की दावेदारी के सवाल पर पशुपति पारस ने कहा कि इस सीट पर चिराग की कोई दावेदारी नहीं बनती है। सियासत में गठबंधन धर्म के भी उसूल होते हैं, पहले वह खुद चुनावी दांव आज़माने की बात करते थे, अब अपनी मां को चुनावी दंगल में उतारना चाहते हैं। पीएम मोदी चिराग का नाम तक नहीं लेते हैं, चिराग एनडीए में रहेंगे तभी तो चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+