Video: 'प्रयागराज में कांड हो चुका है भाई, थोड़ा दूर रहिए', गिरिराज सिंह की बात पर लोगों ने कहा-डर सबको लगता है

Giriraj Singh Latest News: पत्रकारों की भीड़ देख कर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को प्रयागराज कांड याद आ गया, वहीं उन्होंने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रहने की बात कही, वीडियो में देखें गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

Giriraj Singh On Bageshwar Baba:

Giriraj Singh On Bageshwar Baba: 13 मई से पांच दिनों तक बिहार में बागेश्वर बाबा का दरबार लगेगा। पटना के तेरत पाली में होने कार्यक्रम स्थल का जायाज़ा लेने गिरिराज सिंह पहुंचे थे। वहीं पत्रकारों की भीड़ देख कर उन्हें प्रयागराज कांड याद आ गया।

कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों ने गिरिराज सिंह से सवाल पूछने के लिए उन्हें घेर लिया। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले थोड़ा दूरी बना लीजिए, ऐसा ना खे, देखा यार प्रयागराज में कांड हो चुका है, जरा दूरी बना के रखा।

गिरिराज सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में अतीक और उसके भाई अशरफ की अस्पताल में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 15 अप्रैल की रात में दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल लाया था।

अस्पताल में चलते-चलते तीन बदमाश पत्रकारों की एक्टिंग करते हुए सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए वारदात को अंजाम दिया। वहीं लोगों ने गिरिराज सिंह का वीडियो देखने के बाद, कहा कि डर सबको लगता है। बागेश्वर बाबा के दरबार को लेकर सियासत शुरू है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इसलिए भी मीडियाकर्मियों को दूर ही रहने की सलाह दे रहे हैं। प्रयागराज में कांड के बाद से सभी के दिलों में दहशत है। वहीं बिहार में बागेश्वर बाबा की दस्तक से ही आरोप प्रत्यारोप शुरू हो चुका है।

तेज प्रताप यादव और राजद नेताओं की बयानबाज़ी के बाद भाजपा ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार निशाना साधते हुए कहा कि गांधी मैदान में बागेश्वर बाबा को सनातन धर्म के प्रचार की इजाजत नहीं मिली।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा गांधी मैदान में ईद के दिन नमाज़ होती है, और मजमा लगा कर पीएम मोदी को गाली दिलवाई जाती है। नीतीश सरकार तुष्टिकरण की सियासत कर रही है। उन्होंने कहा कि हनुमान की सेना जिस दिन जागेगी, उस दिन सारी सेना खामोश हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+