बिहार में CBI टीम पर हमला, UGC NET पेपर लीक की जांच करने पहुंचे थे अफसर, बड़ी वजह आई सामने
बिहार ने नवादा जिले में ग्रामीणों ने रविवार को सीबीआई टीम पर अचानक हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब अधिकारी यूजीसी नेट पेपर लीक की जांच करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी होते ही रजौली थाना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सीबीआई के चार अधिकारियों को सुरक्षित निकाला। मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
यूजीसी नेट पेपर लीक मामले की जांच कर रही टीम हमला करने के मामले में फिलहाल अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुई है। जानकारी मुताबिक हमले में किसी सीबीआई अफसर को गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना की की जानकारी देते हुए नवादा एसपी अम्बरीश राहुल ने कहा, "कल CBI की टीम नवादा में थी। वे UGC-NET मामले की जांच कर रहे थे। इसके बाद वे राजौली इलाके में गए। यह छापेमारी गुप्त रखी गई थी और राजौली पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। जब उन्होंने छापेमारी शुरू की तो उस इलाके के लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।"
एसपी नवादा ने कहा, "...घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एक टीम भेजी और CBI की टीम को थाने लाया गया। CBI की टीम ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। किसी(CBI अधिकारी) को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं क्योंकि लोगों ने उनकी कार को घेर लिया था। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।"
रजौली एसडीपीओ के मुताबिक, शनिवार शाम को हुई, जब सीबीआई की टीम एक घर पर छापेमारी करने पहुंची थी और उन्होंने वह फोन भी जब्त कर लिया था जिसका इस्तेमाल UGC NET पेपर लीक मामले में किया गया था। जैसे ही सीबीआई ने यह फोन जब्त किया, घर के लोगों ने इसका हिंसक विरोध किया। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सीबीआई की टीम पर हमला कर दिया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीणों ने सीबीआई अधिकारियों को फर्जी अधिकारी समझकर हमला किया था। लेकिन जब उन्हें सच की जानकारी हुई तो वे पीछ हट गए।












Click it and Unblock the Notifications