Patna Traffic Police: घर में खड़ी कार, हेलमेट नहीं पहनने का कटा चालान! लोगों ने कहा बिहार में कुछ भी मुमकिन
Traffic Police Patna: बिहार की राजधानी पटना में CCTV की मदद से चालान काटने की व्यवस्था से एक तरफ ट्रैफिक पुलिस को आसानी हुई है। वहीं दूसरी तरफ़ विभाग की किरकिरी हो रही है। CCTV की मदद से ऑनलाइन चालान काटने के अजीब मामला सामने आया है, जहां घर में खड़ी गाड़ी का चालान कट गया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
पटना के बुद्धा कॉलोनी में निवासी एक अधिवक्ता के पास हेलमेट नहीं पहनने का चालान आया। ग़ौरतलब है कि, अनिकेत कुमार के पास बाइक नहीं कार है। पटना हाईकोर्ट में वकालत करने अधिवक्ता अनिल का आरोप है कि ट्रैफिक महकमे की तरफ़ से मोबाइल पर हेलमेट नहीं लगाने चालान किया गया।

अनिकेत ने बताया कि उनकी गाड़ी घर में खड़ी है और चालान हेलमेट नहीं पहन्ने का कैसे मुमकिन है। उनका आरोप है कि 4 जून को गाड़ी घर में खड़ी थी और मैसेज आया कि दीघा बांस कोटी के पास ट्रैफिक रूल तोड़ने की वजह से 1 हज़ार का जुर्माना लगा है। वह अब अपने चालान कैंसिल कराने के लिए पटना ट्रैफिक एसपी के दफ्तर का चक्कर काटने को मजबूर है।
एक और ऐसा ही मामला मनेर के रहने वाले सोनू कुमार के साथ भी हुआ है। सोनू का कहना है कि उसकी बाइक घर पर खड़ी थी और हेलमेट नहीं पहनने का चालान कट गया है। ऑनलाइन कैमरे की मदद से 1 हज़ार रुपये का चालान कटा है।
ट्रैफिक पुलिस के कारनामे पर लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह बिहार में ही मुमकिन हो सकता है। सुविधा के हाइटेक तकनीक की व्यवस्था की गई। इसके फ़ायदे कम नुकसान ज्यादे नज़र आ रहे हैं। आए दिन यही शिकायत मिल रही है कि ग़लत चालान कट गया है। वहीं मैनुअल चालान काटने के चक्कर में भ्रष्टाचार हो रहा था, ऑनलाइन में गलतियां हो रही हैं। बिहार में विकास इसी का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications