Patna News: पटना में बिल्डर की लापरवाही से दहशत में लोग, DM ने रात 2 बजे संभाली कमान, सख्त कार्रवाई की तैयारी

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर प्रशासन की मुस्तैदी और इंसानियत की मिसाल देखने को मिली जब जिलाधिकारी डॉ.त्यागराजन एसएम को रात दो बजे एक बिल्डर की लापरवाही की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक, बोरिंग रोड चौराहा के पास स्थित हरीलाल स्वीट्स के नजदीक एक निर्माणाधीन स्थल पर बिल्डर ने बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए बड़ा गड्ढा खोद डाला।

इस कारण आसपास के मकानों पर खतरा मंडराने लगा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी डॉ.त्यागराजन एसएम ने बिना देरी किए अपर जिला दंडाधिकारी (आपदा प्रबंधन) और एनडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर भेजा। दोनों टीमें रातों-रात घटनास्थल पर पहुंच गईं और संभावित जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए राहत कार्य शुरू किया।

Builder Neglect Threatens Local Homes in Patna

सुबह 8:30 बजे खुद जिलाधिकारी डॉ.त्यागराजन एसएम ने स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। लोगों ने बताया कि बिल्डर ने दो-तीन घरों के सटे हुए हिस्से में गहरा गड्ढा खोद दिया था, जिसमें पानी भी भर चुका था, जिससे मकानों के गिरने की आशंका थी।

पटना जिलाधिकारी डॉ.त्यागराजन एसएम ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का आदेश दिया। आसपास की दुकानों और मकानों को खाली कराकर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया गया है। जिलाधिकारी ने न सिर्फ तात्कालिक राहत कार्यों को प्राथमिकता दी, बल्कि आगे की जवाबदेही भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

एक त्रि-सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जो यह देखेगी कि बिल्डर ने बिल्डिंग बायलॉज़, आपदा प्रबंधन अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों का पालन किया या नहीं। यदि उल्लंघन सामने आता है तो एफआईआर और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सख्त निगरानी रखने का निर्देश भी जारी किया है।

इस घटना ने दिखाया कि कुशल नेतृत्व, मानवीय संवेदनशीलता और प्रशासनिक सख्ती जब एक साथ काम करें, तो बड़ी से बड़ी आपदा को भी टाला जा सकता है। जिलाधिकारी डॉ.त्यागराजन एसएम की यह सक्रियता न केवल सराहनीय है, बल्कि बिहार की राजधानी पटना जैसी घनी आबादी वाले जिले में एक आदर्श मिसाल भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+