Bihar Politics: BSP कर रही ‘सियासी मैदान’ तैयार, क्या आगामी चुनाव में होगी महागठबंधन में सेंधमारी?

BSP बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बहुजनों के हक और अधिकार को हमेशा से छीनते रही है।

BSP Strengthening Political Ground In Bihar, Will Mahagathbandhan Loose Vote Bank

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अभी से ही अपनी सियासी पकड़ मज़बूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी भी बिहार में अपनी ज़मीन तलाश रही है। BSP प्रदेश प्रभारी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अनिल कुमार ने कहा कि बिहार में आए दिन दलितों पर ज़ुल्म हो रहा है, उनके घर उजाड़े जा रहे हैं। 'नीतीश सरकार' दलितों और पिछड़ों के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को छीन रही है। बिहार सरकार ने 2016 से ही दलितों, आदिवासियों और अति पिछड़ों की छात्रवृति बंद कर दी है।

अनिल कुमार ने कहा कि कानून में संसोधन कर दलित समाज से आने वाले जिलाधिकारी जी. कृष्णैया के हत्यारे को 'सुशासन बाबू' द्वारा जेल से निकाला गया। कई दुर्दांत अपराधियों जेल से बाहर निकाले गए। दलित समाज के बेटे और बेटी के साथ हादसा होता है तो सरकार गूंगी बहरी हो जाती है।

बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि यह मनुवादियों की सरकार है, दलितों पर हाल ही में हुए अत्याचार मामले में सराकर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे। प्रदेश सरकार मामले में उचित कार्रवाई नहीं करेगी तो हम लोग इंसाफ मिलने तक संवैधानिक तरीके से आंदोलन करते रहेंगे।

बहुजन समाज पार्टी का बिहार की एक्टिव पॉल्टिक्स में कदम रखने पर सियासी जानकारों का कहना है कि, आगामी चुनाव में महागठबंधन को इसका नुकसान होगा। महागठबंधन के वोट बैंक में भाजपा सेंधमारी नहीं कर पाएगी, लेकिन महागठबंधन के वोटर्स बहुजन समाज पार्टी के पाले में जा सकते हैं। नीतीश कुमार सभी समुदाय को लेकर चलेंगे तो आगामी चुनाव में फायदा मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+