BSEB Bihar Board Inter Result 2020: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में 80.44 फीसदी बच्चे पास, नेहा कुमारी बनीं टॉपर
बिहार । बिहार बोर्ड ने 2020 की इंटरमीडिएट (Bihar Inter Exam 2020) की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इंटर की परीक्षा में इस बार तीनों संकाय मिलाकर कुल 80.44 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। नेहा कुमारी साइंस स्ट्रीम में टॉपर बनी हैं, जिनको 95.2 फीसदी अंक मिले हैं। साइंस व आर्ट्स में छात्राओं ने बाजी मारी तो कॉमर्स में छात्र व छात्रा संयुक्त रूप से बने टॉपर। बता दें कि पिछले साल 79.76 परसेंट परीक्षार्थी सफल हुए थे।
Recommended Video

प्राप्त जानकारी के मुताबिक साइंस संकाय में नेहा कुमारी 95.2 परसेंट (कुल 476) अंक लाकर टॉपर बनी हैं। जबकि आर्ट्स संकाय में साक्षी कुमारी ने 94.80 परसेंट (कुल 474 अंक) लाकर टॉपर बनीं। वहीं कॉमर्स संकाय में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी संयुक्त रूप से टॉपर बने। दोनों को 95.2 परसेंट (कुल 476 अंक) आए हैं।
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि यह रिजल्ट वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा और इसे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया के सभी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि बिहार में इस बार इंटर की परीक्षा में 12.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बिहार में इंटर की परीक्षा विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के अलावा वोकेशनल कोर्सेज के लिए भी ली जाती है।
बोर्ड के नतीजे छात्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर ही देख सकेंगे। दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के कारण इस बार समिति द्वारा परीक्षा पर घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया है। यह नतीजे बोर्ड द्वारा सीधे इंटरनेट के माध्यम से घोषित किए जा रहे हैं।
बता दें कि कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को रोकने का फैसला लिया था। इसके साथ ही बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया है। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि बिहार में इंटर और मैट्रिक की परीक्षा के नतीजे इस बार देर से आएंगे। लेकिन बोर्ड ने मंगलवार को ही इंटर की रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर के लोगों को चौका दिया है। मालूम हो कि राज्य सरकार ने रविवार की देर शाम बिहार के सभी जिलों समेत अनुमंडल प्रखंड मुख्यालयों को 31 मार्च तक लॉक डाउन करने का फैसला लिया है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
Step 1: सबसे पहले आप बिहार बोर्ड की वेबसाइट
www.biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
Step 2: दिए गए लिंक पर क्लिक करें Bihar 12th Science Result 2019
Step 3: अपने admit card / roll number और मांगी जा रहीं सारी जानकारियां डालें।
Step 4: submit button पर क्लिक करें।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications