BSEB Bihar Board 12th Result 2023: जानिए कब जारी होगा बिहार बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Bihar Board Class 12th Result 2023 Live Updates: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे कभी भी जारी कर सकता है। रिलज्ट BSEB की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा।

BSEB Bihar Board 10th 12th Result Live Updates: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड 17 मार्च यानी आज ये जानकारी देगा कि रिजल्ट कब आने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 18 मार्च को 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। इसके बाद 10वीं के भी नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट अपने अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी करेगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2023 Result Date and Time: इस खबर पर हर अपडेट के लिए बनें रहिए इस लिंक पर...
LIVE Feed
BSEB के अधिकारियों ने क्या कहा?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि कक्षा 12 या इंटरमीडिएट की परीक्षा 2023 के नतीजे स सप्ताह के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं। घोषित होने पर, छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
12वीं बोर्ड : 1 से 11 फरवरी के बीच हुआ एग्जाम
बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 1 से 11 फरवरी के बीच किया गया था। पिछले साल 16 मार्च को बिहार बोर्ड की 12वीं के नतीजे घोषित किए गए थे। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी इसी तारीख के आसपास नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications