शुभ दिन के इंतज़ार में बेटी को घर वाले नहीं कर रहे थे विदा, नाराज़ दामाद ने ख़ुद को लगा ली फांसी

Bhojpur News In Hindi: बिहार के भोजपुर ज़िले से एक युवक के खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए मुंबई से भोजपुर आया था। लेकिन ससुराल वालों ने यह कर बेटी को विदा नहीं किया कि शुभ दिन नहीं है। इसी बात से आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

25 वर्षीय कृष्णा की खुदकुशी मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक की शादी हुई थी। कृष्णा मुंबई से भोजपुर जिला के धनगावां (तरारी थाना क्षेत्र) अपनी पत्नी को साथ ले जाने पहुंचा था। मंगलवार को उसकी लाथ पंखे से लटकी मिली।

Bhojpur News

ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी को वह साथ ले जाना चाहता था, लेकिन ससुराल वालों ने शुभ दिन नहीं होने का हवाला देते हुए वेटी को विदा नहीं किया। इसी बात से आहत होकर उसने खुदकुशी की है। कृष्णा मुंबई में रहकर काम कर रहा था। 14 अप्रैल 2023 को उसकी शादी एकवारी गांव (सहार थाना क्षेत्र) निवासी युवती से हुई था।

गौना नहीं होने की वजह से विदाई नहीं हुई थी, 10 दिन पहले गांव लौटा कृष्णा चाहता था कि गौना कराकर कुछ दिन गांव में रहें। इसके बाद वह पत्नी को साथ लेकर मुंबई जाने का प्लान कर रहा था। इसी के मद्देनज़र रविवार को अपनी पत्नी से बात कर गौना कराने का ज़िक्र भी किया था।

मृतक (कृष्णा) के परिवार वालों ने बताया कि उसकी पत्नी ने पति से हुई बातचीत का ज़िक्र अपने परिवार वालों से किया था। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने कहा कि शुभ दिन नहीं है, इस वजह से गौना नहीं हो सकता है।

कृष्णा के ससुर ने शुभ दिन आने पर विदाई की बात कही तो कृष्णा परेशान हो गया। इसके बाद ही उसने अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली। युवक की खुदकुशी का पता उस वक्त चला कृष्णा फोन कॉल का नहीं उठा रहा था। इस बात की जानकारी कृषणा के जीजा संतोष गुप्ता को मुंबई से मिली।

संतोष गुप्ता ने कहा कि मुंबई से जानकारी मिलने के बाद जब कृष्णा की तलाश की तो पता चला उसने खुदकुशी कर ली है। मृतक के जीजा ने आंशका ज़ाहिर करते हुए कहा कि कृष्णा ने रविवार को ही खुदकुशी की होगी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+