BPSC Paper Leak: सोशल मीडिया पर पेपर लीक, 3 घंटे में जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, परीक्षा रद्द

BPSC Paper Leak:3 घंटे में जांच कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, परीक्षा रद्द

पटना। 67वीं बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन पीटी पेपर लीक के बाद अब इस परीक्षा को रद्द कर दिया है। सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के बाद बीपीएससी ने तीन सदस्यी टीम बनाई गई। इस टीम ने मात्र 3 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद बीपीएससी ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। कमेटी ने बीपीएससी के अध्यक्ष आरके महाजन को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया पर परीक्षा के वायरल प्रश्न पत्र मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

 BPSC cancels Bihar civil services exam after paper leak, here is latest update

आयोग की ओर से नोटिस जारी कर जानकारी दी गई। आपको बता दें कि रविवार, 8 मई 2022 को बीपीएससी की 67वीं पीटी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान कई जिलों के परीक्षा केंद्रों से प्रश्न पत्र लीक होने की खबरें आने लगी। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप पर परीक्षा का प्रश्न पत्र वायरल होने लगा। जब वायरल प्रश्न पत्रों से परीक्षा में आए सवालों का मिलान किया गया तो सारे सवाल मैच हो गया। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मामला आयोग के पास पहुंचा तो आयोग के अध्यक्ष आरके महाजन ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया। आयोग ने तीन घंटे में रिपोर्ट सौंपी। बिहार के 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया, गया, लेकिन परीक्षा पेपर लीक होने के बाद अब इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+