बिहार के एक और बॉलीवुड एक्टर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मुंबई में बिहार के एक और अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बिहार के नवोदित कलाकार अक्षत उत्कर्ष की मुंबई में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। बता दें कि अभिनेता अक्षत मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे। अक्षत के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जाहिर की है। साथ में परिजन मुंबई पुलिस से भी आक्रोशित हैं।
Recommended Video

'न्यूज 18' की खबर के अनुसार, दिवंगत अभिनेता के मामा रंजीत सिंह ने बयान देते हुए बताया कि रविवार (सितम्बर 27, 2020) की रात 9 बजे अक्षत उत्कर्ष ने अपने पिता से फोन पर बातचीत की था। लेकिन, उसके बाद देर रात उनकी मौत की खबर मिली। मामा ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस पीड़ित परिजनों का सहयोग नहीं कर रही है।
अक्षत के पिता का नाम विजयंत चौधरी उर्फ राजू चौधरी है। अक्षत की मौत के 2 दिनों बाद मंगलवार को उनका शव मुंबई से पटना एयरपोर्ट पहुंचा। परिवार वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया कि वो पीड़ित परिजनों की बातें नहीं सुन रहे हैं।
इस मामले की प्राथमिकी तक दर्ज करने से मुंबई पुलिस ने इनकार कर दिया है। परिजनों ने इस मामले में न्याय की मांग करते हुए कहा है कि ये हत्या है और प्राथमिकी दर्ज कर के इसकी जांच शुरू की जाए और दोषियों को पकड़ा जाए। दूसरी ओर पुलिस ने अभी तक इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस बीच अक्षत की बॉडी मुंबई से पटना पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
