भागलपुर में गंगा नदी में नाव पटने से चार की मौत, दर्जन भर लोग लापता, तलाश जारी

भागलपुर में गंगा नदी में नाव पटने से चार की मौत, दर्जन भर लोग लापता, तलाश जारी

Bhagalpur: भागलपुर के नवगछिया के इस्माईलपुर में बड़ा हादसा सामने आया है। बुधवार की शाम गंगा नदी में नाव पलटने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के पानी में डूबने की खबर है जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अभी भी डूबने वालों में दर्जन भर लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।

GANGA

सांकेतिक फोटो

बुधवार की शाम लोगों को लेकर जा रही नाव गंगा नदी में पलटी जिसमें 20 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये सभी यात्री काली पूजा के अवसर पर आयोजित मेला देखने के लिए जा रहे थे।

इस हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें से तीन एक ही परिवार के सदस्‍य थे। दर्जन भर लोग जो पानी में डूबने के बाद लापता हैं उनकी गोताखोर तलाश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि छोटी नाव पर 20 लोग सवार थे, वर्तमान समय में भारी बारिश के कारण गंगा नदी अपने ऊफान पर है वहीं बीचों बीच पानी की धार में जब नाव पहुंची तो धारा में नाव अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

इस हादसे में नेवादास टोला की रंभा देवी और उसकी बेटी रूबो देवी जो नाव डूबने के बाद नदी में तैरकर बाहर आ गई उन्‍होंने बताया कि वो अपने बच्‍चाें के साथ अपने मायके तेलयारी डिमाहा में लगे काली मेला देखने के जा रही थीं। मालपुर में गंगा नदी की पार करने के 20 लोग एक छोटी सी नाव पर सवार हो गए और बीच पानी में जाकर नाव अनियंत्रित हो गई और पलट गई जिसमें चार लोगों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई और लगभग बचे हुए 12 लोगों की तलाश की जा रही है।

वहीं देर रात एसडीआरफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच गई थी। रिपोर्ट के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे ये हादसा हुआ रात हो जाने के कारण गोताखोरों को पानी में लापता लोगों को ढूढ़ने में काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+