Bihar Politics: बिहार में BJP करे NDA का नेतृत्व, चुनाव के बाद बनाए अपना CM- अश्विनी चौबे

Bihar Political News Today: लोकसभा चुनाव ख़त्म होने के बाद राजनीतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। वहीं भाजपा भी अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है, इसी क्रम में बीजेपी के दिग्गज नेता अश्विनी कुमार चौबे (पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री) ने अपने बयान से सियासी पारा चढ़ा दिया है।

अश्विनी कुमार चौबे ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि एक बार फिर कहा है कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी अपनी ख्वाहिश है कि भाजपा के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बने।

bihar breaking news bihar trending news bihar top news bihar latest update bihar news today trending news bihar bihar news bihar samachar bihar latest news update bihar

भाजपा अकेले दम पर पूर्ण बहुमत के साथ आए, एनडीए के सहयोगी दलों को भी आगे बढ़ाएं। अपने नेतृत्व को भी हमने यही बताया है। ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुन कर भाजपा और एनडीए के सहयोगियों दलों के नेताओं ने एकजुटता का परिचय दिया।

आपको बता दें कि भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेताओं में शुमार किए जाने वाले अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर से विधायक चुने जाते रहे। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में मंत्री की ज़िम्मेदारी निभाते रहे। पीएम मोदी की सरकार में बक्सर से सांसद चुने गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया।

ग़ौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बिहार भाजपा नेताओं ने बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चलने की बात कही है। इससे पहले भी कई बार इस तरह के बयान दिए जा चुके हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद इस तरह की बयानबाज़ी से अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को बहुमत हासिल नहीं हुआ है। जदयू का साथ काफी अहम माना जा रहा है, ऐसे में बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार वाले बयान से NDA को बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+