विमान के टायरों के बीच अराम फरमा रहे अजगर की तस्वीर को राजीव प्रताप रूडी ने किया शेयर

छपरा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री और छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सोशल मीडिया पर एक अजगर की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में लॉकडाउन के दौरान खड़े एयर इंडिया के विमान के पहिए के बीच अजगर आराम फरमाता हुआ नजर आ रहा है। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने फोटो शेयर करते हुए इसे लॉकडाउन की एक अनोखी तस्वीर बताई है।

bjp mp and former minister rajiv pratap rudy shared picture of snake

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'विमानों की बंद सेवाओं के दौरान A320 विमान के पहिये के बीच आराम की मुद्रा में अजगर अगले हवाई यात्रा की तैयारी में...'। हालांकि यह तस्वीर वास्तव में काफी हैरान करने वाली है। क्योंकि सामान्य तौर पर एयरपोर्ट काफी सुरक्षित स्थान माना जाता है। जहां हवाई जहाज के आसपास किसी के भी फटकने की गुंजाइश नहीं रहती है। ऐसे में एक विशालकाय अजगर एयर इंडिया के विमान के पहियों के नीचे आराम फरमा रहा है।

इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। राजीव प्रताप रूडी के पोस्ट करते ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी खुद भी एक पायलट हैं, ऐसे में यह तस्वीर उन्होंने खुद खींची है या किसी ने उनको शेयर किया है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। लेकिन इतना साफ है कि राजीव प्रताप रूडी ने लॉक डाउन का एक बड़ा संदेश दिया है, जिसमें वन्य जीव भी आराम से अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं, तो फिर आप स्टे होम क्यों नहीं हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+