भाजपा MLC ने नीतीश कुमार को बताया विनाश पुरुष, कहा- नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें नीतीश

सीवान। बिहार चुनाव में जीत मिलने के बाद एनडीए जहां सरकार बनाने की कवायद कर रही है। वहीं भाजपा नेता ने अपनी पार्टी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा एमएलसी टुन्ना पण्डेय ने चुनाव नतीजे आने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर निशाना साधा है।

bjp mlc tunna pandey statement on nitish kumar

एमएलसी टुन्ना पांडेय यहीं नहीं रूके उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी से इस्तीफा भी मांग लिया। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए. नीतीश कुमार विकास पुरुष नहीं बल्कि विनाश पुरुष हैं।

Recommended Video

    Bihar Election के बाद Nitish Kumar ने Chief Minister पद को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के दिग्गिज नेता सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए एमएलसी टुन्ना पांडेय ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने भारतीय जनता पार्टी को डूबो दिया है। ये दोनों नेता बैक डोर से आते हैं।

    टुन्ना पांडेय ने कहा कि इन लोगों को सीधे से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। गौरतलब है कि टुन्ना पण्डेय के भाई बच्चा पण्डेय इस बार बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के टिकट से जीतकर विधायक बने हैं। टुन्ना पांडेय पहले भी अपनी ही सरकार और सीएम-डिप्टी पर निशाना साधते रहे हैं।

    मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार भी एनडीए को बहुमत मिला है जिसके बाद सीएम के तौर पर नीतीश कुमार की ताजपोशी की कवायद तेज हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+