बिहार के बीजेपी विधायक को दिल्ली में बदमाशों ने लूटा, धमकी देकर हुए फरार

पटना। बिहार के बीजेपी विधायक के साथ दिल्ली में अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। धमकी देते हुए वे आसानी से फरार हो गए। इसके बाद विधायक नजदीकी थाने पहुंचे और इस मामले में तीन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस विधायक के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

BJP MLA looted in Delhi by crooks

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देश की राजधानी दिल्ली की है जहां बिहार के बीजेपी विधायक जिबेश कुमार के साथ अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना को तब अंजाम दिया गया जब बीजेपी विधायक अपने दिल्ली आवास से देर शाम घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे तभी पीछे से एक बाइक से 3 बदमाश आए और अचानक उनके हाथों से मोबाइल छीनने लगे। जब विधायक के द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उन्हें धकेलते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। विधायक को धमकाते हुए बदमाश घटनास्थल से आसानी से फरार हो गए।

घटना को अंजाम देने के बाद बीजेपी विधायक नजदीकी थाने पहुंचे और सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा कि वह प.रोहिणी सेक्टर-23 में रहते हैं। देर शाम टहलने के लिए निकले थे तभी तीन अपराधियों ने उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में लगी है। जिबेश कुमार बिहार के जाले से भाजपा विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+