पूर्व मंत्री के निधन होने पर BJP के मंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर उठाया सवाल

पटना, 19 अप्रैलः बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है। तीन दिन पहले मेवालाल चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेवालाल चौधरी पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती थे। मेवालाल चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक थे। सोमवार (19 अप्रैल) सुबह 4 बजे 68 वर्षीय मेवालाल चौधरी ने पटना के पारस अस्पताल में अंतिम सांस लीं। वहीं पूर्व मंत्री के निधन के बाद बिहार में जदयू के सहयोगी दल भाजपा के नेता ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Recommended Video

    Coronavirus Bihar: पूर्व मंत्री Mewalal Chaudhary का Corona से निधन | वनइंडिया हिंदी
    bjp minister samrat chaudhary raised question on arrangement of nitish government against coronavirus

    सरकार में शामिल बीजेपी नेता व पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने सवाल उठाया है कि जब हम अपने विधायक और सांसद को नहीं बचा सकते, तो आम लोगों को कैसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे सकते हैं?। वहीं राष्‍ट्रीय जनता दल के विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण से लोगों की जान जा रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

    सहयोदी दल के नेताओं और विपक्ष के बयानों के बाद सरकार के बचाव में जेडीयू ने मोर्चा संभाल लिया है। जेडीयू के एमएलसी कुमुद वर्मा ने मंत्री सम्राट चौधरी और आरजेडी विधायक मुकेश रौशन के बयानों पर कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज मरीज के कद या पद को देखकर नहीं किया जा रहा है। सबों को समान रूप से बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा दी जा रही है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+