Bihar News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के ख़िलाफ़ BJP नेताओं ने खोला मोर्चा, कहा-सबक सिखाएंगे
Bihar News, Buxar BJP Leader Open Front Against His Party: बिहार में भाजपा आगामी चुनाव में सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। वहीं बक्सर में भाजपा में अपने ही नेताओं की बीच नाराज़गी देखने को मिल रही है। बक्सर के भाजपा नेताओं ने अपने ही पार्टी के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री अशविनी चौबे के ख़िलाफ़ ही मोर्चा खोल दिया है।
बक्सर ज़िला के दुधारचक में 3 नवंबर को स्व. कैलापति मिश्रा के प्रतिमा का अनावरण होना है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में, प्रतिमा अनावरण का विरोध किया था। इसके साथ ही कहा था कि बक्सर ज़िला में उनकी मर्ज़ी के बिना भाजपा द्वारा कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं की जाए।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के इस बयान के बाद से ही बक्सर के भाजपा नेताओं में नाराज़गी देखने को मिल रही है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलते हुए साफ कह दिया है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की सियासत अब ख़त्म होने वाली है। आगामी चुनाव में स्व. कैलाशपति मिश्र की बेइज़्ज़ती करने बदल लिया जाएगा, उन्हें (अश्विनी चौबे को) सबक सिखाएंगे।
बक्सर ज़िला के भाजपा नेताओं ने कहा कि हम लोगों ने अपने पैसे से दुधारचक (बक्सर) में स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा स्थापित की है। 3 नवंबर को अनावरण कार्यक्रम रखा है, लेकिन केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे इसके ख़िलाफ़ हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत नहीं करने की चेतावनी दी है। ऐसा करके वह अपनी नाकामयाबी छिपाने के लिए ओछी राजनीति कर रहे हैं, इसका हिसाब देना होगा।
पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों को एक-एक गांव गोद लेकर उसका विकास करने के लिए कहा था। बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने दुधारचक (स्व. कैलाशपति मिश्र का गांव) को गोद लिया था। उन्होंने कहा था कि गांव स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक और पोस्ट ऑफिस आदि खुलवाएंगे लेकिन विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगवाई। गांव में झांकने तक नहीं आते हैं।
गांव में गली, नाली और सड़क सब बेहाल है, कुछ भी विकास नहीं हुआ है। गांव के लोगों ने जब ख़ुद के पैसे से प्रतिमा स्थापित की है तो अनावरण का विरोध कर रहे हैं। वह इसलिए विरोध कर रहे हैं कि कहीं उनके दावों की पोल ना खुल जाए। किस तरह से उन्होंने क्षेत्र की जनता को ठगा है, यह बात उजागर ना हो जाए। उन्होंने लोगों को जिस तरह से बेवकूफ़ बनाया है, आगामी चुनाव में इसका जवबा ज़रूर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications