Bihar Politics: सियासत में मतभेद तो होता है, मनभेद नहीं, पूर्व डिप्टी सीएम ने नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद
Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है, नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बिहार में आया सियासी तूफान अब थम चुका है, वहीं सियासी बयानबाज़ी शुरू हो चुकी है। वह कहते हैं ना कि सियासत में मतभेद होता है, लेकिन मन भेद नहीं। कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला है।
बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी जो कभी सीए नीतीश पर निशाना साधते हुए नज़र आते थे। अब नई सरकार बनने पर बधाई दे रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद में डूबे लोगों का साथ छोड़ने के लिए नीतीश कुमार का धन्यवाद।

सुशील मोदी ने उनके नेतृत्व में गठित राज्य की 5वीं एनडीए सरकार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि नई सरकार बनने के साथ बिहार को 15 महीनों के राहु-काल से मुक्ति मिली और 2020 के जनादेश का सम्मान हुआ।
सुशील मोदी ने आशा प्रकट की भाजपा की सकारात्मक संगत में लौट कर नीतीश कुमार 2005 की तरह सुशासन (गुड गवर्नेंस) के नये प्रतिमान स्थापति करेंगे। डबल इंजन की सरकार के साथ विकास को गति देंगे, केंद्र से टकराव की प्रवृत्ति समाप्त करेंगे।
बालू-शराब माफिया पर शिकंजा कसेंगे और सामान्य व्यवयायी से लेकर बड़े निवेशकों तक में सुरक्षा का विश्वास जगाने में सफल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications