MLC टुन्ना पांडेय के निलंबन पर भाजपा ने रूख किया साफ, कहा- नीतीश कुमार हमारे लोकप्रिय नेता

पटना। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने पर भाजपा ने अपने पार्टी के एमएलसी टुन्ना पांडेय को निलंबित कर दिया। वहीं इस मुद्दे पर भाजपा के एमएलसी और प्रवक्ता संजय मयूख ने भी पार्टी का रुख साफ किया है। संजय मयूख ने कहा कि इस मामले में अब किसी संज्ञा और विशेषण की जरूरत नहीं है। इस निलंबन की कार्रवाई में साफ है कि चाहे बीजेपी का कार्यकर्ता हो या जेडीयू का, या फिर हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा या विकासशील इंसान पार्टी का का कार्यकर्ता हो, एनडीए में ये बर्दाश्त नहीं होगा कि हमारे लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार पर कोई प्रहार किया जाए।

bjp clear all doubts related to suspension of tunna pandey

Recommended Video

    Nitish Kumar पर बयान देने Tunna Pandey को BJP ने निकाला, JUD बोली- हमारा दबाव नहीं | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा संजय मयूख ने टुन्ना पांडे के भाई के आरजेडी विधायक होने और खुद टुन्ना पांडे की आरजेडी से नजदीकी के बारे में भाजपा के एमएलसी ने कहा कि हम साफ मानते हैं कि जब उनकी अलग विचारधारा आ गई तो उनका बीजेपी से क्या लेना-देना? इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्रवाई की है।

    बीजेपी प्रवक्ता ने एक बार फिर जोर देकर कहा है कि हम सबके नेता नीतीश कुमार हैं और रहेंगे। उन पर की हुई किसी भी आपत्ति का हम तीव्र प्रतिकार करेंगे। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की ओर से जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि वे (टुन्ना पांडे) चेतावनी के बाद भी पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के साथ बंधे हुए नहीं प्रतीत हो रहे हैं ऐसे में उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+