सत्ता बदलते सभी भ्रष्ट हस्तिनापुर के गुलामों का हिसाब लिया जाएगा- सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

Bihar BJP News: नेता प्रतिपक्षा विजय सिन्हा और बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राद चौधरी ने नीतीश सरकार को चैलेंज भरे लहज़े में चुनौती दी है।

BJP Bihar State President Samrat Chaudhary Says Hastinapur k Ghulamo Ka Hisab Hoga

Bihar BJP Latest Update: विजय सिन्हा (नेता प्रतिपक्ष) और सम्राट चौधरी (बिहार भाजपा अध्यक्ष) ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि बिहार सरकार तुष्टिकरण की सियासत कर निर्दोषों को जबरदस्ती सलाखों के पीछे डाल रही है।

Recommended Video

    सत्ता बदलते सभी भ्रष्ट हस्तिनापुर के गुलामों का हिसाब लिया जाएगा- सम्राट चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

    सम्राट चौधरी ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि जिस दिन सत्ता बदली, उस दिन सभी भ्रष्ट हस्तिनापुर के गुलामों का हिसाब किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि बीते 26 अप्रैल को सर्किट हाउस में पहुंचने पर हम लोगों को वापस लौटा दिया गया था।

    जिला प्रशासन, डीएम और एसपी से बात करने पर धारा 144 की वजह वापस लौटने के लिए कहा दिया था। दोबारा आने पर रथ में शामिल करने की बात कही थी, लेकिन रथ को पहले ही भेज दिया गया। इसलिए हम लोग बाबा मणिराम अखाड़ा पर लंगोट चढ़ाने के बाद ज़िला प्रशासन और सरकार के खिलाफ धरना पर बैठेंगे।

    सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रदेश में हो रहे अन्याय को देखते हुए नीतीश सरकार की से राज्यपाल से मुलाक़ात कर शिकायत करेंगे। जो सुरक्षा हम लोगों को अभी मिला अगर वह सुरक्षा रामनवमी जुलूस में मिला होता तो नौबत नहीं आती।

    बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 8 तारीख को राज्यपाल से मुलाकात करने की बात कही। इसके साथ ही बिहार शरीफ दंगा मामले में पूरी रिपोर्ट की मांग करेंगे। वहीं सरकार को आयोग का गठन के लिए निर्देश की भी मांग करेंगे।

    सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार अपने ही गांव के लोगों के साथ बदसलूकी की है। प्रदेश सरकार ने चोरी छिपे बाबा मणिराम अखाड़ा पर रथ को पहुंचा दिया। नीतीश सरकार सोकर उठें, अगर यह काम पहले कर लिए होते तो आज यह नौबत नहीं आती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+