Video: सम्राट चौधरी ने फाइनली उतार दी पगड़ी, मुंडन के बाद सरयू नदी में लगाई डुबकी, कही ये बात
Samrat Chaudhary Latest Video: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पगड़ी कब उतारेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट के मुरैठा खोलने को सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। आखिरकार भाजपा बिहार के सम्राट ने पगड़ी (मुरेठा) उतार दी है।
बिहार के डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी के बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या (राम नगरी) में मुरेठा खोला और सरयू नदी में स्नान किया। उन्होंने कहा कि सरयू नदी में मैंने डुबकी लगाई। 22 महीने से पास मौजूद पगड़ी को भगवान राम को समर्पित करेंगे।

बिहार भाजपा सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान राम के दर्शन कर, उन्हें अपनी पगड़ी समर्पित करूंगा। भगवान राम और मां जानकी का रिश्ता अटूट रिश्ता । बिहार और यूपी एक परिवार की तरह है। दोनों प्रदेश (बिहार और उत्तर प्रदेश) का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान है।
Recommended Video
भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने नीतीश कुमार के साथ जाने का फ़ैसला लिया है, तो अब मैंने भी फ़ैसला लिया है कि अयोध्या जाकर सिर मुंडवाऊंगा। अपना मुरेठा भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित करूंगा। बिहार के विकास के लिए कुछ भी व्यक्तिगत नहीं हो सकता है। खुद के लिए फ़ैसले को ख़ारिज भी किया जा सकता है।
आपको बता दें कि सितम्बर 22 में सम्राट चौधरी ने अपनी मां के निधन के बाद मुरेठा (पगड़ी) बांधी थी। मुरेठा बांधने के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाने के बाद ही पगड़ी को खोलेंगे। उस वक्त भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही थी।
बिहार के सियासी समीकरण पूरी तरह से बदले हुए नज़र आ रहे थे, एनडीए की सहयोगी दलों में शामिल जदयू ने गठबंधन से किनारा करते हुए महागठबंधन की सरकार बनाई थी। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार में सियासी फिज़ा बदली और जदयू ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई। फाइनली सम्राट चौधरी का मुरेठा खुल गया है।












Click it and Unblock the Notifications