पप्पू यादव का खेल खराब करने के मूड में आए लालू यादव, पूर्णिया से बीमा भारती को लड़ा सकते हैं चुनाव

बिहार की सियासत में उठापटक जारी है। पप्पू यादव के कांग्रेस में जाने के बाद ये लगभग तय हो गया था कि वे पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। इस बीच जेडीयू विधायक बीमा भारती के आरजेडी में शामिल होने के बाद पूर्णिया को लेकर भी सियासत तेज हो गई है।

आपको बता दें कि कुख्यात अवधेश मंडल की पूर्णिया के रूपौली से विधायक बीमा भारती ने शनिवार को जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ ही घंटों बाद वे आरजेडी में शामिल हो गईं। तेजस्वी यादव ने बीमा भारती को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बाद में बीमा भारती ने पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी।

Purnia Lok Sabha seat

इससे पहले पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की शर्त पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से ठीक एक दिन पहले लालू यादव और तेजस्वी से मुलाकात भी की थी। इस बीच लालू यादव ने अलग खेल कर दिया है। लालू यादव, पूर्णिया में अपना कैंडिडेट यानी कि बीमा भारती को उतारने की तैयारी में हैं।

बीमा भारती के आरजेडी में शामिल होने पर पप्पू यादव असहज नजर आए। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, 'कांग्रेस का मेरे परिवार पर काफी विश्वास रहा है। राजनीति अपनी जगह पर है मगर मेरे लिए लिए विचारधारा पहले है। जब मेरा विलय एक परिवार के विश्वास और आशीर्वाद और एक दल की विचारधारा के साथ हो गया तो यह सारी जिम्मेदारी उस पार्टी के नेतृत्व की है।

पप्पू ने कहा कि लालू यादव चाहते थे कि मैं मधेपुरा से चुनाव लड़ूं लेकिन मैंने इसे ठुकरा दिया। मैंने उनसे कहा कि मैं पूर्णिया नहीं छोड़ सकता। वे चाहते थे कि मैं राजद में शामिल हो जाऊं लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह मेरे लिए काफी था। मैं कांग्रेस में शामिल हुआ।

पप्पू ने कहा कि जब हम एक ही विचारधारा पर हम गठबंधन के साथ चल रहे हैं तो कांग्रेस का विषय हो या कहीं किसी के लिए अहंकार की बात नहीं है। मैंने कल भी कहा था कि दुनिया छोड़ दूंगा लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा।

आपको बता दें कि बिहार में महागठबंधन के घटक दलों की राह अलग-अलग दिख रही है। आरजेडी ने सीट शेयरिंग के ऐलान के बगैर अपने ज्यादातर उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है। इससे महागठबंधन में मुश्किल स्थिति बनती जा रही है।

पहले कांग्रेस की दावेदारी वाली औरंगाबाद सीट पर लालू प्रसाद यादव ने अपना उम्मीदवार उतार दिया था। अब वे पूर्णिया जो कि कांग्रेस की सीट मानी जा रही है, उस पर अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+