बिहार को मिलेगी Amrit Bharat Train की सौगात, CCTV कैमरों से लैस होगी बॉगियां, जानिए डिटेल्स
Amrit Bharat Train: बिहार को कई स्पेशल ट्रेन की सौगात मिल चुकी है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और ट्रेन का नाम शामिल होने जा रहा है। 30 दिसंबर को बिहार को एक और स्पेशल ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगत मिलने वाली है। 24 दिसंबर को इस ट्रेन की ट्रायल हो चुकी है।
वंदे भारत के बाद अब बिहार को मिलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत की बात करें तो, इस ट्रेन में 22 बॉगियां होंगी। इस ट्रेन में एसी की जगह पर स्लीपर और जेनरल डिब्बे होंगे। लेकिन सुविधाएं वंदे भारत ट्रेन जैसी ही होंगी। इसके साथ ही हर बॉगी में सीसीटीवी कैमरे भी लगे रहेंगे।

बोगियों में आधुनिक शौचालय के साथ-साथ सेंसर वाटर टैब और मेट्रो की तरह अनाउंसमेंट सिस्टम भी रहेगा। अमृत भारत ट्रेन में पुश-पुल इंजन रहेगा, इसमें सिर्फ चार चक्के ही होंगे। नारंगी रंग के इंजन और बॉगी वाली ट्रेन दरभंगा से दिल्ली वाया अयोध्या चलेगी। 30 दिसंबर को पीएम मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होगी। इसके साथ ही किराये की बात करें तो वंदे भारत ट्रेन के किराये से कम रखने का फ़ैसला लिया गया है। यूपी और बिहार के मज़दूरों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को तैयार किया है। इसलिए उनके सहुलत को ध्यान में रखते हुए ही किराया तय किये जाने की उम्मीद है।
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को लेकर आम लोगों में काफी खुशी है, उनका कहना है कि मज़दूर वर्ग के लोग वंदे भारत ट्रेन की सुविधा का लाभ नहीं ले सकते हैं। क्योंकि उसका किराया काफी अधिक है, लेकिन इस ट्रेन में उसी की तरह सुविधा दी जा रही हैं और किराया भी कम होगा यह अच्छी बात है।
खासतौर पर यूपी और बिहार के प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। संभावना है कि किराया उसी हिसाब से रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications