Bihar Weather News Today: बिहार के किन ज़िलों में हुई ज्यादा बारिश, पढ़िए आज का मौसम समाचार

Bihar Weather News: बिहार के लगभग ज़िलों में बारिश का दौर जारी है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश होने के आसार है। पिछले 1 सप्ताह से मॉनसून एक्टिव है, कई ज़िलों में मूसलाधार बारिश होने की वजह से वर्षा 74 फीसदी तक दर्ज की गई है।

अरवल और किशनगंज को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में नॉर्मल से भी कम बारिश हुई। आज दो जिलो में तेजधार बारिश होने के आसार हैं। वहीं बाकि ज़िलों में मध्यम और छिटपुट वर्षा हो सकती है। 08 जुलाई गुरुवार को बांका और किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है।

bihar weather news update kin zilon me hui zyada barish aaj bihar ka mausam kaisa rahega

अररिया, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा, मुंगेर, कटिहार, भागलपुर और जमुई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। वहीं राजधानी पटना समेत प्रदेश के बचे हुए ज़िलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Recommended Video

    Bihar Weather News Today: बिहार के किन ज़िलों में हुई ज्यादा बारिश, पढ़िए आज का मौसम समाचार

    प्रदेश के 13 जिलों के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें औरंगाबाद, मधेपुरा, बक्सर, पूर्णिया, सहरसा और खगड़िया का नाम शामिल है। यहां 100 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश हुई है। बिहार में अभी तक 417.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो कि सामान्य बारिश से फीसदी कम है।

    गया जिले में पिछले दिनों रुक-रुक कर बारिश हुई। मंगलवार की सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 31.2 डिग्री अधिकतम तापमान और 25.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक दो तीन दिनों तक ऐसे ही हालात रहेंगे।

    मुजफ्फरपुर में जिले के मौसम पर नज़र डालें तो आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही बारिश का सिलसिला भी जारी है। पिछले 24 घंटे में 31.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान, और 24.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+