Bihar Weather News Today: बिहार में आफ़त बनी की बारिश, पढ़िए आज का मौसम समाचार
Bihar Mausam Samachar: बिहार में बारिश ने किसानों को राहत ज़रूर दी है, वहीं बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है। जल जमाव की समस्या से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सोमवार को प्रदेश के कुछ ज़िलों में भारी बारिश के आसार हैं।
उत्तर बिहार में भी कुछ जगहों पर गरजन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। पिछले दिन (रविवार) मौसम के हाल की बात करें तो प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में भारी बारिश हुई।

शिवहर, पश्चिमी चंपारण और नवादा को छोड़कर बाकि जिले में में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई ज़िलों में तापमान में इज़ाफ़ा दर्ज किया गया था। प्रदेश में सबसे ज़्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पुपरी (सीतामढ़ी) रहा।
Recommended Video
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, किशनंगज और अररिया जिले के एक, दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि बिहार के कई ज़िलों में बारिश लोगों के लिए आफ़त बन चुकी है।
कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र में तेज़ बारिश की वजह से दुग्घा गांव के पास बने पुल पर जल स्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने की वजह से फंसे गय थे। ग्रामीणों की मानें तो दो दिनों तक तेज़ बारिश की वजह से झोरगरवा नदी में जलस्तर बढ़ने से नदी में उफान आ गया।
ग्रामीणों का कहना है कि नया पुल तो बनाया गया है, लेकिन ऊंचाई कम होने की वजह से नदी की पानी से पुल ठक गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण पुल का पता ही नहीं चल पा रहा है, इससे अनहोनी का लोगों को डर सता रहा है। सरकार को इस मामले में भी कुछ हल निकालना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications