Bihar Voter Verification: बिहार में वोटर लिस्ट सुधार का धमाल, आखिर 80% लोग इतनी तेजी से कैसे जुड़े?
Bihar Voter Verification: बिहार में चुनाव आयोग की मतदाता सत्यापन मुहिम को बड़ी सफलता मिल रही है। घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं की पहचान और पते की पुष्टि की जा रही है। अब तक 80 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपना विवरण प्रपत्र जमा कर दिया है।
चुनाव आयोग ने बताया कि प्रदेश के 243 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 78 हजार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पहले से काम में जुटे थे। इनके अलावा 20 हजार से ज्यादा नए बीएलओ भी लगाए गए हैं। इनकी निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कर रहे हैं।

इस काम में सियासी दलों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी पार्टियों के करीब डेढ़ लाख बूथ लेवल एजेंट घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं। आयोग ने यह भी कहा कि बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद मतदाताओं की मदद के लिए चार लाख से ज्यादा वालंटियर मैदान में हैं।
24 जून तक मतदाता सूची में जिनके नाम थे, उनमें से चार में से तीन से ज्यादा लोगों ने अब तक अपने कागजात जमा कर दिए हैं। शनिवार शाम तक 6 करोड़ 32 लाख से ज्यादा फॉर्म एकत्र हो चुके थे। इनमें से 4 करोड़ 66 लाख फॉर्म डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट पर अपलोड कर लिए गए हैं। यह नया सिस्टम चुनाव आयोग की पुरानी 40 अलग-अलग एप्लिकेशंस की जगह लाया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार के लगभग सभी मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित कर लिया है। बिहार के 80.11% मतदाता पहले ही अपने गणना फॉर्म जमा कर चुके हैं। ECINet में नया सत्यापन मॉड्यूल पूरी तरह से सक्रिय हो गया है: ECI pic.twitter.com/WKXsJSMnuB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2025
आयोग का कहना है कि इस रफ्तार से 25 जुलाई की समयसीमा से पहले ही काम पूरा हो जाएगा। जिन मतदाताओं के पास अभी दस्तावेज नहीं हैं, वे 30 अगस्त तक कागज जमा कर सकते हैं। 1 अगस्त को नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे फॉर्म भरने और दस्तावेज देने में देर न करें।












Click it and Unblock the Notifications