Bihar: 'आप आए हम धन्य हो गए, लेकिन..' उपेंद्र कुशवाह के मुंह पर गांववालों ने वोट देने से किया मना

Bihar news: बिहार का काराकाट सीट लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। एनडीए की ओर से पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के यहां से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सीट चर्चा में आई थी। लेकिन इस सीट से भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद हॉट सीट बन गई है।

उपेंद्र कुशवाह के खिलाफ महागठबंधन ने सीपीआई-एमएल से राजाराम कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर चुनाव सांतवे चरण में 1जून को मतदान होना है। सीट पर प्रत्याशी अपने पक्ष में लोगों को करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

bihar Villagers refuse to vote for Upendra Kushwaha nda karakat lok sabha seat

काराकाट में एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाह लगातार लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं और जनसभाएं भी कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक जनसभा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में उपेंद्र कुशवाह लोगों के साथ छोटी सी बैठक करते दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ गांव के लोग बैठे हुए हैं। वह उपेंद्र कुशवाह से कह रहे हैं कि, आपको वोट नहीं दिया जाएगा। वीडियो में शख्ख कह रहा है कि, आपका आदर सत्कार करते हैं और आपका आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस बात का कि, आज तक 18 साल से जो सासंद महोदय रहे हैं। ऐसे पिछड़ा या कोरी के गांव में कभी आना उचित नहीं समझा।

वीडियो में नेता टाइप का यह शख्स आगे कहता है कि, ऐसे में आपको(उपेंद्र कुशवाह) यहां बुलाया गया, आपके दर्शन करके हम धन्य हो गए महाप्रभु.....लेकिन वोट नहीं मिलेगा हम लोगों की तरफ से सर। इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोग उस शख्स के बाद का विरोध करते हैं, तो मौजूद गांव के लोग वोट ना देने की बात एक साथ कहने लगते हैं। इस दौरान उपेंद्र कुशवाह उस शख्स की बात आराम से सुनते नजर आते हैं।

इस सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने उतरने का ऐलान करके मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने उतरने का ऐलान करके मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। काराकाट क्षेत्र में हुए पिछले तीनों चुनावों में कुशवाहा उम्मीदवार ही सांसद चुने जाते रहे हैं। इसके पहले के संसदीय क्षेत्र बिक्रमगंज में आखिरी बार 2007 में उपचुनाव हुआ था, जिसमें स्वर्गीय अजीत सिंह की पत्नी मीना सिंह सांसद चुनी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+