Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting: दूसरे चरण का मतदान समाप्त
Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting LIVE: आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया है , इस फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था और ये शाम 6 बजे तक चला, शाम 5 बजे तक 67.14 फीसदी मतदान चला है।

LIVE Feed
Bihar Exit Poll LIVE 2025:'एनडीए वालों ने हर महिला को 10,000 रुपये बांटे'
बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "इस चुनाव में बिहार में ऐतिहासिक मतदान हो रहा है। उन्होंने (एनडीए) हर महिला को 10,000 रुपये बांटे। हमें उम्मीद है कि महिलाएं निष्पक्ष मतदान करेंगी। हमने कभी नहीं सुना कि आदर्श आचार संहिता के दौरान पैसे बांटे जाते हैं। हमें उम्मीद है कि महागठबंधन जीतेगा।"
Bihar Chunav 2025 Voting LIVE: 122 में 80 सीट हम जीतेंगे: जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा, "भारत के गणतंत्र की यही व्यवस्था है कि एक मताधिकार राष्ट्रपति को मिला है और एक ही मत का अधिकार सर्व साधारण व्यक्ति के पास भी है... आज मैंने यहां पर मतदान दिया... हम NDA की वकालत करते रहे हैं... प्रथम चरण में 65% मतदान हुए हैं जिसमें 70% महिलाओं का योगदान रहा है... इस बार भी महिलाओं का योगदान वही रहेगा... हमारे 122 में से कम से कम 80 उम्मीदवार जीतेंगे... यहां पर भी आधे से ज्यादा मत NDA को मिला है..."
Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting LIVE: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नाम कटा-खुशबू देवी
पूर्णिया के प्राणपट्टी की निवासी खुशबू देवी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। उन्होंने आगे कहा, "मैं इस बार वोट नहीं दे पाई। मेरा नाम सूची में नहीं था। मुझे नहीं पता क्या हुआ। हमारे घर कोई नहीं आया, मैं क्या कर सकती थी?"
लोग कर रहे हैं मुद्दों पर वोट-उम्मीदवार मनोज विश्वास
अररिया, बिहार: फारबिसगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास ने कहा, "...मुझे लगता है कि फारबिसगंज विधानसभा सीट पर पहली बार लोग जाति और समुदाय से ऊपर उठकर मुद्दों पर वोट कर रहे हैं। फारबिसगंज में कई मुद्दे हैं। किसान परेशान हैं। कुछ दिन पहले हमने बाढ़ का सामना किया था...अगर तटबंध बना होता, तो फारबिसगंज के किसान खुश होते। हम सीमांचल क्षेत्र से आते हैं, परमान नदी सालों से हमारे लिए अभिशाप रही है। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। हम नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य की बात करते हैं...मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर मुझे इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, तो यह धरती ऐतिहासिक होगी..."
Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting LIVE: बिहार में लड़ाई मुद्दों बनाम 'जुमला'की- पवन खेड़ा
बिहार में लड़ाई असली मुद्दों बनाम 'जुमला' की है। हम असली मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। आपने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के भाषण सुने... चुनाव आयोग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है; रेफरी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। रेफरी की भूमिका सवाल उठा रही है। राहुल गांधी ने सवाल उठाए। तेजस्वी यादव भी ऐसा कर रहे हैं... वहां कई संदिग्ध गतिविधियाँ हो रही हैं। लेकिन रेफरी चुप है। सरकार में सब चुप हैं। वे न तो सवाल बर्दाश्त करते हैं और न ही जवाब देते हैं-पवन खेड़ा
Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting LIVE:नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे-संजय कुमार झा की माँ चंद्रिका देवी
जेडी(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा की माँ चंद्रिका देवी ने कहा, "मैंने वोट दिया है। नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनें और बिहार और भी तरक्की करे। मैंने प्रार्थना की और फिर वोट डालने गई। वह वाकई मुख्यमंत्री बनेंगे... राज्य के सभी ज़िलों में रोज़गार होगा।"
Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting LIVE: 14 नवंबर को बिहार में बड़ा बदलाव होगा-मनोज झा
पहले चरण में जो बदलाव हमारे दरवाज़े पर आया था, वह अब बदलाव की एक बड़ी लहर में बदल रहा है... प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अनगिनत अन्य मंत्रियों ने बिहार में माहौल बदलने की पूरी कोशिश की ताकि कोई भी रोज़गार, पलायन या सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा न कर सके। लेकिन बिहार अपने माहौल से विचलित नहीं हुआ है... यह माहौल 14 नवंबर को और मज़बूत होगा, और 18 नवंबर को जो भी होगा, होगा-राजद सांसद मनोज झा ने कहा
बिहार दूसरे चरण में 122 सीटों पर 9 बजे तक 14.55% मतदान
Bihar Election 2025 Phase 2: दूसरे चरण में 122 सीटों पर 9 बजे तक 14.55% मतदान, किस जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग
Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting LIVE: बीजेपी वाले पर्चे बांट रहे, राजद का आरोप
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आरोप लगाया है कि मोतिहारी निर्वाचन क्षेत्र के कई बूथों पर भाजपा के पोलिंग एजेंटों द्वारा मतदाताओं को जानबूझकर बूथ के अंदर भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली तस्वीरें और पर्चियां बांटी गईं।
'तेजस्वी यादव मौसम खराब होने पर घर से बाहर नहीं निकलते'
आजाद भारत में पहली बार बिहार में लोगों ने इतने बड़े पैमाने पर मतदान किया है। महिलाओं के मतदान का प्रतिशत तेज़ी से बढ़ा है। मेरा निजी अनुभव है कि पहली बार लोगों ने खुलकर कहा है कि वे विकास के लिए वोट कर रहे हैं...तेजस्वी यादव मौसम खराब होने पर घर से बाहर भी नहीं निकलते, लेकिन अब अपनी हार के लिए ईवीएम को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं-जेडीयू नेता नीरज कुमार
Bihar Chunav 2025 Voting LIVE: 'मैं शादी के बाद पहली बार यहां वोट कर रही हूं'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन की पत्नी रेणु हुसैन ने कहा, "मैं शादी के बाद पहली बार यहां वोट कर रही हूं। मुझे बेहद खुशी है कि बिहार के लोग विकास के लिए वोट कर रहे हैं... 30 साल पहले के सुपौल, जब मैं शादी के बाद पहली बार यहां आई थी, और आज के सुपौल में बहुत अंतर है... मुझे खुशी है कि मैं आज यहां वोट कर रही हूं। मुझे गर्व महसूस हो रहा है।"
Bihar Assembly Election 2025 LIVE: ''मैंने देवताओं को प्रणाम किया और फिर वोट डाला'
वोट डालने के बाद, बिहार के मंत्री और हरसिद्धि सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने कहा, "...मैंने देवताओं को प्रणाम किया और फिर वोट डाला। यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन ज़्यादा देरी नहीं हुई। हरसिद्धि के मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। इसलिए, मैं कह सकता हूँ कि मैं 50,000 वोटों के अंतर से जीतूँगा। एनडीए एक बार फिर बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनाएगा..."
Bihar Assembly Election 2025 LIVE: 'आज आखिरी चरण के मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दें'
मैं बिहार की जनता से अपील करता हूँ कि आज आखिरी चरण के मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दें। बिहार में बदलाव के लिए वोट करें। अपने बच्चों की शिक्षा और रोज़गार के लिए वोट करें। पहले चरण से भी ज़्यादा वोट करें ताकि 14 नवंबर को बिहार में एक नई व्यवस्था बने। एक ऐसी व्यवस्था जो आपके बच्चों को शिक्षा और रोज़गार दे। अगर आज आप कोई गलती करते हैं, अगर आज चूक जाते हैं, तो अगले पाँच साल आपको उसी व्यवस्था के साथ बिताने पड़ेंगे जो आपको परेशान करती है, उसी भ्रष्टाचार के साथ जो आपको परेशान करता है। मैं आज वोट देने जा रहा हू-जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर
Bihar Assembly Election 2025 Phase 2 Voting LIVE: पहले मतदान, फिर जलपान-
लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।, आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान- CM नीतीश कुमार
READ MORE
More From
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications