Kargahar Assembly Election 2025: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे की सीट करगहर पर आज मतदान, जानें ताजा हाल
Kargahar Assembly Election 2025: आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान है, जिसमें करगहर सीट भी शामिल हैं, जिस पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं, वजह हैं भोजपुरी के मशहूर गायक-एक्टर रितेश पांडे, जिनके रण के उतरने से मामला दिलचस्प हो गया है, फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस का राज है और इस बार कांग्रेस ने मौजूदा विधायक संतोष मिश्रा को ही मैदान में उतारा है।
तो वहीं जदयू ने भी अपने पुराने उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह पर एकबार फिर भरोसा दिखाया और उन्हें प्रत्याशी बनाया है। बिहार में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक दल हैं।

वर्तमान में करगहर सीट से कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा मौजूदा विधायक हैं, जिन्होंने 2020 के चुनाव में जीत हासिल की थी। इससे पहले, 2015 में जदयू के विशिष्ट सिंह ने यह सीट जीती थी।
कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की थी (Kargahar Assembly Election 2025)
करगहर विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रमुख उम्मीदवारों में जन सुराज पार्टी से रितेश रंजन (पांडे) और जदयू से बाशिष्ठ सिंह शामिल हैं। 2020 के चुनाव में, कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा ने जदयू के बाशिष्ठ सिंह को 4083 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। उस चुनाव में 59.8% मतदान हुआ था।
करगहर सीट पर कौन मारेगा बाजी? (Kargahar Assembly Election 2025)
करगहर सीट के चुनावी इतिहास को देखें तो, 2015 में जदयू के बाशिष्ठ सिंह ने बीएलएसपी के बीरेंद्र कुमार सिंह को 12,907 वोटों से हराया था। 2010 में, जदयू के राम धनी सिंह ने लोजपा के शिव शंकर सिंह पर 13,197 वोटों से जीत दर्ज की थी। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, करगहर से कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा को 59,763 वोट (30.76%) मिले थे, जबकि जदयू के बाशिष्ठ सिंह को 55,680 वोट (28.66%) प्राप्त हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications