बिहारः विधानसभा के बाद अब विधान परिषद के नतीजों पर सबकी निगाहें, मतगणना जारी
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब प्रदेश में सबकी नजरें विधान परिषद के नतीजों पर है। आज गुरुवार सुबह 8 बजे से बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 8 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों से पूर्व दरभंगा शहर स्थित सीएम कॉलेज के ललित कर्पूरी भवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

विधान परिषद के नतीजे इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं कि इसमें राजद, कांग्रेस, जदयू और भाजपा के तमाम दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा की प्रतिष्ठा दांव पर है।
खासकर विधानसभा में कांग्रेस का निराशजनक प्रदर्शन के बाद विधान परिषद के चुनाव में खुद मदन मोहन झा की सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के दिलीप चौधरी की भी प्रतिष्ठा दांव पर है।
बहरहाल मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जबकि सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए हैं। बता दें कि दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत 4 जिले दरभंगा, मधुबनी,समस्तीपुर, बेगूसराय आते हैं।
इन्ही जिलों के स्नातक युवा और शिक्षक मतदाता होते हैं। जानकारी के अनुसार, विधान परिषद के 8 सीटों के लिए गुरुवार को मतगणना हो रही है। यह सभी सीटें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। बीते 6 मई को ये सीटें खाली हुई थी।
बता दें कि विधान परिषद में सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है। सभी सदस्यों ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था, जिसके कारण इन सीटों पर 22 अक्टूबर को मतदान हुआ था। बता दें कि सारण शिक्षक और दरभंगा शिक्षक से महागठबंधन के प्रत्याशी हैं, जबकि शेष 6 पर एनडीए के उम्मीदवार हैं।
इन सीटों पर हो रहे हैं चुनाव
पटना स्नातक
पटना शिक्षक
दरभंगा स्नातक
दरभंगा शिक्षक
तिरहुत स्नातक
तिरहुत शिक्षक
कोसी स्नातक
सारण शिक्षक












Click it and Unblock the Notifications