बिहारः लॉकडाउन का फायदा उठाकर युवक का कराया पकड़ुआ ब्याह, वीडियो हुआ वायरल

वैशाली। एक तरफ देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है, जिसके चलते 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में अभी तक 9 कोरोना संक्रमित के मरीज सामने आ चुके हैं। इसी बीच बिहार में पकड़ुआ शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे दूल्हा रोता हुआ मंडप में गया और उसकी शादी करा दी गई।

लड़के को किया अगवा

लड़के को किया अगवा

यह पूरा मामला जंदाहा थाना क्षेत्र का है, जहां जंदाहा सरकारी अस्पताल के पास से एक बोलेरो पर हथियार से लैस आधा दर्जन लोगों ने शादी की नीयत से एक लड़के और उसके पिता को अगवा कर लिया और समस्तीपुर जिले में ले जाकर जबरन लड़के की शादी करा दी। शादी होने के बाद पीड़िता का पिता मौका पाकर भाग निकला और उसने जंदाहा थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को किया बरामद

पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को किया बरामद

जंदाहा थाना पुलिस ने भी इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र से लड़के को दुल्हन सहित बरामद कर लिया है और दोनों को जंदाहा थाना लाई। इस मामले में महनार थाना के नौरंगपुर निवासी मुसाफिर राय द्वारा दर्ज प्राथमिकी में ताजपुर थाना के वरुणा रसलपुर निवासी विनोद राय एवं नवल राय महनार थाना के नवरंगपुर निवासी मनीष कुमार एवं उदय कुमार एवं समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना के इनायतपुर धवन निवासी दिनेश राय को नामजद आरोपित बनाया गया है।

दूल्हे के पिता ने लगाया आरोप

दूल्हे के पिता ने लगाया आरोप

दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया है कि बीते दिन जब वह अपने बेटे अमित कुमार के साथ अपने घर से पैदल जंदाहा सरकारी अस्पताल जा रहे थे तो उसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने अस्पताल के पास एक बोलेरो पर हथियार से लैस अपराधियों ने उन्हें रोक लिया तथा पिस्तौल का भय दिखाकर पिता- पुत्र दोनों को बोलेरो में बैठा लिया। वहीं दोनों की आंख पर पट्टी बांध दिया और रसलपुर नवल राय के घर में ले जाकर बंद कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+