Bihar Today: बिहार बदलाव यात्रा में आज सारण पहुंचेंगे प्रशांत किशोर, छठे चरण में बूथ लेवल एजेंटों की ट्रेनिंग

Bihar Today News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज 21 मई को बिहार बदलाव यात्रा को लेकर सारण पहुंचेंगे। इस यात्रा के तहत प्रशांत किशोर बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और विकास के लोगों को जागरूक करना है। प्रशात किशोर आज सारण दोपहर 12:00 दुर्गापुर शिव मंदिर, मांझी नगर पंचायत से यात्रा की शुरुआत करेंगे। उसके बाद दोपहर एक बजे जेपी ब्रिज के पास, मांझी नगर पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रशांत किशोर सारण के मांझी थाना बाजार, महाराणा प्रताप चौक, मदनसाथ चौक, बरेजा बाजार, दाउदपुर बाजार होते हुए मंगोलपुर चौक पर अपनी आज की यात्रा को खत्म करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा है कि आने वाले कुछ महीनों में वे बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे, प्रतिदिन दो रैलियां आयोजित करेंगे और इस दौरान कोई अवकाश नहीं लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद स्थापित करना और बिहार में बदलाव के लिए समर्थन जुटाना है।

Bihar Today News

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की 'बिहार बदलाव यात्रा' बिहार की राजनीति में एक नई सियासी लहर की शुरुआत मानी जा रही है, इसका असर आने वाले चुनाव में देखा जा सकता है।

Bihar Today News

बिहार विधानसभा चुनाव: 21 मई से छठे चरण में बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण शुरू

बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत, राज्य के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के लिए छठे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 मई से यानी आज बुधवार से शुरू होने जा रहा है। इस चरण में बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और नालंदा जिलों के बीएलए को ट्रेनिंग दिया जाएगा।

निर्वाचन विभाग के मुताबिक ट्रेनिंग सेशन (प्रशिक्षण सत्र) वोटिंग की प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले पांचवें चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार 19 मई को खत्म हुआ, जिसमें सीवान, सारण, भागलपुर और बांका जिलों के 158 बीएलए ने हिस्सा लिया था। अब तक कुल 764 बीएलए को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+