Bihar Hindi News Today: बिहार में आज लगेगा रोजगार मेला, पटना में सुभासपा का अधिवेशन
Bihar Hindi News Today (12 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।
Bihar Hindi News: बक्सर में फ्लिपकार्ट का जॉब कैंप
बक्सर जिला नियोजनालय द्वारा फ्लिपकार्ट कंपनी के सहयोग से 12 सितंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या सीधे जिला नियोजनालय बक्सर से संपर्क कर सकते हैं। कैंप में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को बायोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा। प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है।
Bihar Hindi News: पटना में सुभासपा का अधिवेशन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का बड़ा अधिवेशन 12 सितंबर को पटना में होगा। पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि इस अधिवेशन में पार्टी अपनी ताकत और संगठन दोनों का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिहार चुनाव के मद्देनजर सुभासपा ने बीजेपी को 29 सीटों की सूची सौंपी है। राजभर का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य बिहार में एनडीए की सरकार बनाना है, जिसमें वे शामिल होंगे और यूपी के 'योगी मॉडल' को लागू करने का प्रयास करेंगे।
Bihar Hindi News: बिहार में मौसम का पूर्वानुमान
12 सितंबर को बिहार में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिन में गरज के साथ बारिश की अधिक संभावना है, जबकि रात में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है। पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, बांका और भागलपुर जैसे जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Bihar Hindi News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गोमतदाता संकल्प यात्रा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 11 सितंबर को बनारस आने के बाद 12 सितंबर को 45 दिवसीय 'गोमतदाता संकल्प यात्रा' के लिए बिहार जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वह बिहार के हर जिले और गांवों में सनातनधर्मियों से संपर्क करके उन्हें ऐसे प्रत्याशी को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे जो गोभक्त हों।












Click it and Unblock the Notifications