बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार करने जा रही है शिक्षकों की बंपर भर्ती
पटना। बिहार में शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने 13,634 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। ये भर्तियां बेसिक ट्यूशन टीचर (बीटीटी), ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक (बीईसी) और जिला शिक्षा नियंत्रक (डीईसी) के पदों के लिए होनी हैं। इन पदों पर 18 अक्टूबर तक अप्लाई किया जा सकता है।

कुल पदों की संख्या-
इस परीक्षा के लिए कुल पदों की संख्या 13,634 है, जिसमें से बेसिक ट्यूशन टीचर के पदों की संख्या 13,222, ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक के पदों की संख्या 383 और जिला शिक्षा नियंत्रक के लिए 29 पद हैं।
पदों के लिए योग्यता-
इन पदों भर्ती के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। बीएड/बीटीसी/बीपीएड/डीएड/जेबीटी/एनटीटी/पीटीटी कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों को ऑफिशियल वेबसाइट https://www.erdo.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सफल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
आयु-सीमा-
इन पदों पर भर्ती के लिए निम्न आयु सीमा निर्धारित है-
बेसिक ट्यूशन टीचर- 21 से 45 साल
ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक- 22 से 45 साल
जिला शिक्षा नियंत्रक- 24 से 45 साल
आयु की गणना 1 जुलाई 2018 के आधार पर की जाएगी.
सैलरी
सफल उम्मीदवारों को 10500-26200 रुपए की सैलरी हर महीने दी जाएगी.












Click it and Unblock the Notifications