सीतामढ़ीः आम के पेड़ से लटका मिला शव, कुंवारी लड़की के मांग में था सिंदूर तो पिता ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही लड़के पर हत्या से पहले रेप करने का आरोप लगाया है। मृतका की हत्या कर उसके शव को आम के बगीचे में शव को फंदे से लटका दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या के बाद उसकी मांग में सिंदूर भी डाला गया था। वहीं थाना अध्यक्ष दिनेश राम ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक लड़की के पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात को खाना खाकर सभी लोग सोने चले गए। इसी दौरान करीब 12 बजे रात में अचानक उनकी बेटी घर से गायब हो गई। इसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। सुबह करीब साढ़े चार बजे लोगों ने जानकारी दी कि उनकी बेटी का शव आम के बगीचे में पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुनौरा थाना अध्यक्ष दिनेश राम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पिता ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप
मृतका के पिता ने गांव के रहने वाले रामप्रीत राय के बेटे लड्डू लाल कुमार सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी से रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। पिता ने आरोप लगाया कि लड्डू लाल कुमार सहित तीन लड़कों ने मिलकर उसकी लड़की के साथ बारी-बारी रेप किया और फिर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को आम के पेड़ से लटका दिया।

युवक लड़की पर डाल रहा था शादी का दबाव
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड्डू लाल कुमार मृतका से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। पहले भी कई बार लड्डू ने लड़की से शादी करने की बात कही थी। हत्या के बाद मृतका के माथे में सिंदूर डाली गई है। जबकि मृतका अविवाहित थी तो माथे में सिंदूर होना कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल पर पहुंचे पुनौरा थाना अध्यक्ष को शव लेने के लिए विरोध का सामना करना पड़ा।

6 बहनों में सड़से बड़ी थी मृतका
मृतक के पिता एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। लड़की की मौत के चलते मााता-पिता समेत सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका 6 बहन में सबसे बड़ी थी इस बार ही दसवीं की परीक्षा के परीक्षा मा शामिल हुई थी। पिता ने रिजल्ट आने के बाद उस की शादी रचाने की बात सोच रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications